Vastu Tips: कुंवारे लोग बेडरूम में न रखें ये चीजें, शादी में हो सकती है ज्यादा देरी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 6, 2022, 10:15 PM IST

Vastu Tips for Bedroom: सिर्फ शादीशुदा लोग ही नहीं बल्कि कुंवारे लोगों को भी अपने बेडरूम में थोड़ा बदलाव करना चाहिए। वास्तु में कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताया गया है, जिसे कुंवारे या सिंगल लोगों को अपने बेडरूम में नहीं रखनी चाहिए।

Vastu Tips: कुंवारे लोग बेडरूम में न रखें ये चीजें, शादी में हो सकती है ज्यादा देरी

Vastu Tips for Unmarried Person: वास्तु का हमारे जीवन का खास प्रभाव पड़ता है। घर पर रखी छोटी से बड़ी सभी वस्तुओं का संबंध वास्तु से होता है। यदि घर पर रखी सभी चीजें वास्तु के अनुसार होती है तो जीवन में सकारात्मकता आती है। वहीं चीजें वास्तु के अनुसार न हो तो जीवन में परेशानियों का सिलसिला लगा रहता है। वास्तु के नियम जीवन को अनुकूलित और सकारात्मक बनाने में मदद करते हैं। वास्तु में कुंवारे लोगों के बेडरूम के बारे में बताया गया है, जिसके अनुसार सिंगल लोगों के कमरे में कुछ चीजों को रखने पर मनाही होती है।

घर का सबसे अहम कमरा बेडरूम होता है। फिर चाहे वह कपल का बेडरूम हो या फिर सिंगल लोगों का। इसलिए वास्तु में कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताया गया है, जिसे बेडरूम में नहीं रखना चाहिए। ये चीजें सिंगल लोगों की लव लाइफ में बाधा उत्पन्न करती है और वहीं अगर ये चीजें कपल अपने बेडरूम में रखते हैं तो उनके दांपत्य जीवन पर नकारात्मकता का असर पड़ता है। इसलिए इन चीजों को भूलकर भी बेडरूम में न रखें और अगर आपके बेडरूम में पहले से ही ये चीजें हैं तो इसे आज ही बाहर निकाल फेंके।

बेडरूम में भूलकर भी न रखें ये चीजें

  • कई लोग बेडरूम में पेंटिग भी लगाते हैं। लेकिन बहते हुए पानी जैसे तालाब, नदी या झरने आदि की तस्वीरें बेडरूम में न लगाएं। इससे शादी में लगातार रुकावटें उत्पन्न होती है।
  • बेडरूम में शीशा भी लगाने पर मनाही होती है। अगर बेडरूम में शीशा है तो इस बात का ध्यान रखें कि वह बेड के सामने न हो।
  • कुंवारे लोग अगर बेडरूम में टीवी, लैपटॉप या कंप्यूटर जैसी चीजें रखते हैं तो उनकी लव लाइफ में मुश्किलें होती है। 
  • अगर बेडरूम में डबल बेड है तो इस बात का ध्यान रखें कि उसमें एक ही गद्दा हो। दो गद्दों या मैटरेस को जोड़कर डबल डेब पर कभी न रखें। इससे नकारात्मकता आती है।
  • वास्तु के अनुसार बेडरूम की छत दो हिस्सों में विभाजित नहीं होनी चाहिए या फिर कमरे के बीच में कोई पिलर या बीम भी नहीं होनी चाहिए।

अगर आप सिंगल हैं  तो अपने कमरे में बताई गई इन चीजों को न रखें। इससे आपकी लव लाइफ में मुश्किलें पैदा हो सकती है और शादी में देरी भी हो सकती है।

(डिस्क्लेमर: यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्‍स नाउ नवभारत इसकी पुष्‍ट‍ि नहीं करता है।)

End of Article