Vastu Tips: आर्थिक तंगी से छुटकारा पाने के लिए घर लाएं ये चीजें, स्वास्थ्य समस्याएं भी होंगी दूर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 6, 2022, 08:18 AM IST

Vastu Dosh Tips: कई लोग पैसों की तंगी से परेशान रहते हैं। इसकी वजह कहीं न कहीं आपके घर का वास्तु दोष भी होता है, क्योंकि जिन घरों में वास्तु दोष होता है वहां परेशानी बनी ही रहती है। इससे निपटने के लिए घर पर कुछ चीजे का होना जरूरी होता है ताकि वास्तु दोष खत्म हो जाए।

Vastu Tips: आर्थिक तंगी से छुटकारा पाने के लिए घर लाएं ये चीजें, स्वास्थ्य समस्याएं भी होंगी दूर
Photo Credit: Instagram

Tips For Vastu Dosh: हर इंसान चाहता है कि उसकी जिंदगी की रेल आसानी से चलती रहे, लेकिन परिस्थितियां हर वक्त एक जैसी नहीं रहती। कभी सुख तो कभी दुख लगा ही रहता है। दुख के समय में इंसान आर्थिक तंगी, स्वास्थ्य में दिक्कत जैसी कई समस्याओं से जूझता है जिसके चलते वह डिप्रेशन में आ जाता है और इससे घर का माहौल भी खराब होता है। शास्त्र के मुताबिक ऐसा वास्तु दोष के कारण होता है। वास्तु शास्त्र में ऐसी कई चीजों के बारे में जानकारी दी गई हैं जो आप घर लाकर अपने जीवन में खुशियां ला सकते हैं। इसके साथ ही आर्थिक परेशानियों से भी राहत मिल सकती हैं। आइए जानते हैं उन चीजों के बारे में जो आपके घर में खुशियां ला सकती हैं।

लाफिंग बुद्धा

घर में धन की गठरी पकड़े हुए लाफिंग बुद्धा रखना सबसे ज्यादा शुभ माना जाता है। वास्तु के अनुसार लाफिंग बुद्धा की स्टैचू सवा दो इंच से ज्यादा बड़ी नहीं होनी चाहिए और इसे उत्तर पश्चिम दिशा में रखना चाहिए। इसे घर में रखने से आर्थिक तंगी दूर हो जाती है और रुका हुआ धन भी वापस आ जाता है। 

नाचता हुए मोर

अगर आप आर्थिक समस्याओं से घिरे हुए हैं, तो घर में चांदी का नाचते हुए मोर की मूर्ति जरूर रखें। इसे रखने से घर में मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। यहीं नहीं घन व स्वास्थ्य संबंधित सभी परेशानियां दूर हो जाती है। यदि वैवाहिक जीवन में किसी प्रकार का तनाव है या कोई वाद विवाद चल रहा है, तो आपको अपने घर में चांदी का मोर जोड़े में रखें। इससे घर में पॉजिटिव एनर्जी भी आती है।

विंड चाइम

विंड चाइम घर में लगाने से घर के वास्तु दोष खत्म होता है। इनकी घंटियों की आवाज से घर की सारी नकारात्मक ऊर्जा  दूर होती है और सकारात्मकता घर में बढ़ाती है। इसकी ध्वनि का सीधा प्रभाव हमारे भाग्य पर पड़ता है।

(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।) 

End of Article