Vastu Mud Pot: पैसे की तंगी दूर करता है मिट्टी का घड़ा, इन फायदों के बारे में जान कर रह जाएंगे दंग

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 30, 2022, 07:02 PM IST

Vastu Tips Of Mud Pot: मिट्टी के घड़े का पानी सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है। इसके अलावा वास्तु शास्त्र में भी घर में रखना शुभ माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि मिट्टी के घड़े को घर में रखने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है और लोगों के बीच आपसी प्रेम भी बना रहता।

Vastu Mud Pot: पैसे की तंगी दूर करता है मिट्टी का घड़ा, इन फायदों के बारे में जान कर रह जाएंगे दंग
Photo Credit: Instagram

Vastu Shastra Mitti Ke ghade Fayde: इस चिलचिलाती गर्मी में मटके का ठंडा पानी पूरे शरीर को राहत देता है। इस समय घरों में लोग ठंडा पानी के लिए फ्रीज होते हुए भी मटके का प्रयोग करते हैं, क्योंकि मटके का पानी ताजा और नेचुरल ठंडा होता है। यह सेहत के लिए भी हानिकारक नहीं होता। नेचुरल होने की वजह से यह फायदेमंद होता है।

आज भले ही लोगों के घरों में फ्रिज हो लेकिन कुछ लोग मटके का पानी पीना ही पसंद करते हैं। वास्तु शास्त्र की बात करें तो मिट्टी का घड़ा, मटका या सुराही वास्तु शास्त्र में भी शुभ माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में मिट्टी का घड़ा रखने से घर में खुशहाली आती है और कभी भी पैसों को लेकर समस्या नहीं होती। मिट्टी का घड़ा कई सारी समस्याओं का निपटारा कर सकता है। आइए जानते हैं घर में मिट्टी के घड़े को रखने के फायदे...

ग्रहों को करता है नियंत्रित
ज्योतिषी के मुताबिक ऐसी मान्यता है कि मिट्टी के घड़े ग्रहों को नियंत्रित करने के लिए भी लाभकारी है। मिट्टी के घड़े बुध और चंद्रमा की स्थिति को मजबूत करते हैं। ग्रहों की स्थिति को ठीक करने के लिए लोग घरों में मिट्टी के मटके जरूर रखते हैं, लेकिन मिट्टी के घड़े को रखते वक्त इस बात का ध्यान जरूर रखें की घड़ा कभी भी खाली न हो।

इस दिशा में रखें भरा घड़ा

वास्तु शास्त्र के अनुसार मिट्टी के घड़े को घर में रखने से माता लक्ष्मी का वास होता है। ऐसा माना जाता है कि घर की उत्तर दिशा में मिट्टी का घड़े में पानी भरकर रखने से काफी लाभ होता है। वास्तु शास्त्र के मुताबिक उत्तर दिशा में देवताओं का वास होता है इसलिए मटके में पानी भरकर उत्तर दिशा में रखना शुभ माना जाता।

बना रहता है आपसी प्रेम

मिट्टी के घड़े की खुशबू भी काफी सोंधी होती है। यह खुशबू मन को प्रसन्न करती है। ऐसी भी मान्यता है कि मिट्टी के घड़े का पानी पीने से घर के सदस्यों के बीच आपसी प्रेम बना रहता है और सभी के बीच सकारात्मक ऊर्जा रहती है।

(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।) 
 

End of Article