Raksha Bandhan 2022 Date: कब मनाया जाएगा रक्षाबंधन? यहां जानें सही डेट और मुहूर्त

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 3, 2022, 12:35 PM IST

Raksha Bandhan 2022 Date and Tithi Kab Hai (रक्षाबंधन 2022 में कब है): हिंदू पंचांग के अनुसार वैसे तो रक्षाबंधन हर साल सावन माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। इस बार पूर्णिमा 11 और 12 दोनों दिन पड़ रहा हैं, इस वजह से दुविधा की स्थिति बनी हुई है। वैसे पंचांग के अनुसार 11 अगस्त को ही रक्षाबंधन मनाया जाएगा।

Raksha Bandhan 2022 Date: कब मनाया जाएगा रक्षाबंधन? यहां जानें सही डेट और मुहूर्त

Raksha Bandhan 2022 Date, Tithi in Hindi (रक्षाबंधन 2022 में कब है): भारत में रक्षाबंधन हर साल बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार यह हर सावन माह की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। यह पर्व भाई-बहन के प्रेम को दर्शाता है। इस दिन बहन अपने भाई के कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर ईश्वर से उनकी लंबी आयु की कामना करती हैं। ठीक इसी तरह भाई भी अपनी बहन की सदैव रक्षा करने का वचन देता है। 

मान्यताओं के अनुसार द्रोपदी ने भगवान श्री कृष्ण को रक्षा सूत्र बांधा था। इसी वजह से भगवान श्री कृष्ण ने भरी सभा में उन्हें निर्वस्त्र होने से बचाया था। इस बार पूर्णिमा 11 और 12 दोनों दिन पड़ रहा है, इस वजह से रक्षाबंधन कब मनाया जाएगा इसको लेकर लोग काफी कंफ्यूज हैं। तो आइए साल 2022 में रक्षाबंधन का सही डेट और शुभ मुहूर्त जान लें।

Raksha Bandhan 2022 Date, Tithi in India

हिंदू पंचांग के अनुसार वैसे तो रक्षाबंधन हर साल सावन माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। इस बार पूर्णिमा 11 और 12 दोनों दिन पड़ रहा हैं, इस वजह से दुविधा की स्थिति बनी हुई है। वैसे पंचांग के अनुसार 11 अगस्त को ही रक्षाबंधन मनाया जाएगा।

Raksha Bandhan 2022 Shubh Muhurat

  • सावन पूर्णिमा तिथि प्रारंभ: 11 अगस्त को सुबह 10 बजकर 38 मिनट से
  • सावन पूर्णिमा तिथि का समापन: 12 अगस्त, दिन शुक्रवार को सुबह 7 बजकर 05 मिनट पर
  • रक्षाबंधन के लिए 12 बजे बाद का समय: 05:17 बजे से 06 :18 बजे तक

Raksha Bandhan 2022 Shubh Yog

  • रक्षाबंधन 2022 का अभिजीत मुहूर्त: शाम 12 बजकर 08 मिनट से 12 बजकर 59 मिनट तक
  • रक्षाबंधन 2022 का अमृत काल: शाम 06 बजकर 55 मिनट से 08 बजकर 20 मिनट तक
  • रक्षाबंधन 2022 का रवि योग: सुबह 06 बजकर 07 मिनट से 06 बजकर 53 मिनट तक


भद्राकाल में न बांधें राखी 

रक्षाबंधन के दिन बहनों को भद्राकाल में भाई की कलाई पर राखी नहीं बांधनी चाहिए। इस मुहूर्त में पूजा भी नहीं की जाती है। 

(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री पंचाग के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी जिम्मेदारी नहीं लेता है।)
 

End of Article