Banke Bihari Temple: बांके बिहारी मंदिर में दर्शन के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन अनिवार्य, दिखानी होगी कोविड नेगेटिव रिपोर्ट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 8, 2022, 08:37 AM IST

उत्तर प्रदेश के मथुरा स्थित प्रसिद्ध बांके बिहारी जी मंदिर में दर्शन करने जाने से पहले जिले के बाहर के श्रद्धालुओं को आरटी-पीसीआर जांच रिपोर्ट दिखानी होगी। मंदिर में दर्शन के लिए ऑनलाइन बुकिंग भी अनिवार्य कर दी गई है।

Banke Bihari Temple: बांके बिहारी मंदिर में दर्शन के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन अनिवार्य, दिखानी होगी कोविड नेगेटिव रिपोर्ट

Bankey Bihari Temple Online registration: कोविड-19 के मामलों में वृद्धि के चलते उत्तर प्रदेश के वृंदावन में स्थित बांके बिहारी मंदिर में दर्शन के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य कर दिया गया है। इसके अलावा दर्शन के लिए आने से पहले कोविड की नेगेटिव (आरटी-पीसीआर) रिपोर्ट भी अनिवार्य कर दी गई है। नए नियम इस सप्ताह के अंत से लागू हो जाएंगे। इससे पहले, 5 जनवरी से आगरा में ताजमहल के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन अनिवार्य कर दिया गया था। 

वृंदावन में स्थानीय प्रशासन को निर्देश दिया गया है कि वह 6 जनवरी के एक आधिकारिक आदेश के अनुसार बांके बिहारी मंदिर के आसपास की सड़कों पर यातायात की आवाजाही के लिए वन-वे व्यवस्था करे। इसके अतिरिक्त, विजिटर्स के लिए नियमों का पालन करना अनिवार्य कर दिया गया है। मंदिर में प्रवेश से पहले थर्मल स्कैनिंग होगी, मास्क पहनना, हाथों को सेनिटाइज करना और सोशल डिस्टेंसिंग बनना अब अनिवार्य हुआ है। भक्त darshan.yatradham.org पर जाकर दर्शन के लिए पंजीकरण कर सकते हैं। 

मंदिर में प्रवेश के लिए 2 गेट होंगे, दो बाहर निकलने के लिए होगा और एक विशेष रूप से मंदिर में सेवा करने वालों के लिए है। प्रवेश मार्गों पर कोविड टेस्टिंग डेस्क की व्यवस्था करने के भी आदेश दिए गए हैं। मंदिर प्रबंधक मुनीश शर्मा ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर सभी इंतजाम किए जा रहे हैं और ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था की गई है। वृंदावन में नियमित रूप से न केवल देश के बल्कि विदेशों से भी बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं। 

End of Article