Numerology Today, 13 September 2022: लंबे संघर्ष के बाद सफलता देता है 13 अंक, यहां देखें आज किसको बनाएगा लकी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 12, 2022, 07:08 PM IST

Numerology Today (आज का अंक राशिफल) 13 September 2022: 13 अंक संघर्ष के बाद बड़ी सफलता का प्रतीक है। देखें 13 सितंबर 2022 का दिन 1, 2, 3, 4, 5 6, 7, 8 और 9 अंकों के लिए कैसा रहेगा। यहां देखें अपना अंक राशिफल और आज का लकी नंबर।

Numerology Today, 13 September 2022: लंबे संघर्ष के बाद सफलता देता है 13 अंक, यहां देखें आज किसको बनाएगा लकी

Numerology Today (आज का अंक राशिफल) 13 September 2022: आज 13 सितम्बर 2022 है। 13 का संयुक्त अंक 03 गुरु व 01सूर्य से सम्बद्ध बहुत ही संघर्ष शील लेकिन शुभ है। यह वैभव व प्रसिद्धि का कारक है। यह एकल अंक 04 के जैसा कार्य करेगा। 04 का स्वामी राहु है। 13-09-2022 का भाग्यांक 01 रहेगा। अंक 01 का स्वामी ग्रह सूर्य है। शुक्र ,शनि व राहु आपस में परम मित्र हैं।अंक 04 के मित्र अंक 05, 06 तथा 08 हैं। भाग्यांक 01 पिता, धर्म, आत्मबल व धैर्य का प्रतीक है। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

Aaj ka Ank Rashifal 13 September 2022 

जन्मांक 01 अंक राशिफल 

सूर्य व मित्र ग्रह गुरु का सपोर्ट है। जॉब में प्रोमोशन व व्यवसाय में उन्नति होगी। भाग्यांक 01 व जन्मांक 04 का व्यक्ति आपको व्यवसाय में लाभ दे सकता है। स्वास्थ्य- उदर रोग से परेशानी हो सकती है।
शुभ अंक: 06 

जन्मांक 02 अंक राशिफल 

व्यवसाय में उन्नति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। नामांक 04 व 07 का व्यक्ति व्यवसाय में लाभ दे सकता है। स्वास्थ्य-आज आपकी हेल्थ अच्छी रहेगी।
​शुभ अंक: 01

जन्मांक 03 अंक राशिफल 

गुरु व सूर्य का सपोर्ट है। आज का दिन जॉब के लिए प्रगति का है। व्यवसाय में किसी नए उत्तरदायित्व के आरम्भ के संकेत हैं। स्वास्थ्य- नेत्र विकार से कष्ट हो सकता है।
​शुभ अंक: 02

जन्मांक 04 अंक राशिफल 

आज व्यवसाय में किसी बिजनेस डील को लेकर लाभ होने का संकेत है। जॉब में अंक 05 व 07 नामांक के उच्चाधिकारियों की सहायता से प्रगति संभावित है। स्वास्थ्य में सुधार के लिए मसूर का दान करें।
​शुभ अंक: 07

जन्मांक 05 अंक राशिफल 

व्यवसाय में भाग्यांक 01 लाभ देगा। जॉब में नामांक 02 व 04 के उच्चाधिकारियों का सहयोग है। स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे।
​शुभ अंक: 06

जन्मांक 06 अंक राशिफल 

आज बिजनेस में प्रोग्रेस है। भाग्यांक 01 के स्वामी सूर्य व अंक स्वामी शुक्र का सहयोग उच्चाधिकारियों द्वारा आपको जॉब में प्रोमोशन का अवसर देगा। शुगर व बीपी  के मरीज सावधानी बरतें।
​शुभ अंक: 05

जन्मांक 07 अंक राशिफल 

आज का भाग्यस्वामी सूर्य व इस अंक का स्वामी  केतु है। व्यवसाय में राहु व बुध कोई नया अनुबंध दे सकता है। जॉब में प्रोमोशन को लेकर आशान्वित रह सकते हैं। स्वास्थ्य में स्किन के रोगी सावधानी बरतें।
​शुभ अंक: 04

जन्मांक 08 अंक राशिफल 

आज का भाग्यस्वामी सूर्य है। इस अंक का स्वामी शनि है। जॉब को लेकर कोई बड़ा लाभ हो सकता है। राहु व सूर्य कोई न्यू बिजनेस डील दे सकते हैं। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।
​शुभ अंक: 06

जन्मांक 09 अंक राशिफल 

इस अंक के स्वामी मंगल व भाग्यस्वामी सूर्य व्यवसाय को नई दिशा देंगे। जॉब में नामांक 03 तथा 04 के उच्चाधिकारियों के सहयोग से पदोन्नति का मार्ग प्रशस्त कर सकते हैं। स्वास्थ्य - उदर विकार की सम्भावना रह सकती है। मसूर व गुड़ का दान करें। 
​शुभ अंक: 01

End of Article