Aaj Ka Panchang: 13 सितंबर का पंचांग- आज पितृ पक्ष 2022 का तीसरा श्राद्ध, देखें कब लगेगा राहुकाल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 12, 2022, 07:09 PM IST

Panchang Today (आज का पंचांग) 13 September 2022: आज पितृ पक्ष 2022 का तीसरा दिन है। देखें 13 सितंबर 2022, दिन मंगलवार का पंचाग विस्तार से। जानें दिन में कब रहेगा राहुकाल और कौन सा है नक्षत्र।

Aaj Ka Panchang: 13 सितंबर का पंचांग- आज पितृ पक्ष 2022 का तीसरा श्राद्ध, देखें कब लगेगा राहुकाल

Panchang Today (आज का पंचांग) 13 September 2022: आज आश्विन माह कृष्ण पक्ष की तृतीया है।आज श्राद्ध की चतुर्थी तिथि है। संकष्टी चतुर्थी का व्रत भी है। आज भगवान गणेश जी की पूजा करते हैं। भगवान गणेश के नाम का संकीर्तन की जाती है। रेवती नक्षत्र है। आज श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। आज विष्णु जी की उपासना के साथ लक्ष्मी जी की पूजा भी करें। आज मंगलवार का व्रत रहें। सुंदरकांड का पाठ करें। हनुमानबाहुक के पाठ का आज बहुत महत्व है। शिव मंदिर में भगवान शिव का गंगा जल से रुद्राभिषेक करें। सायंकाल महिलाएं शिव मंदिर जाकर भगवान शिव व माता पार्वती की विधिवत पूजा अर्चना करती हैं।

हनुमान जी की स्तुति करें। आज मसूर व गुड़ के दान का बहुत महत्व है। श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें। आज दान  का अनन्त पुण्य है। आज व्रत रखने का महान दिवस है।

Aaj Ka Panchang 13 September 2022 in Hindi

दिनांक - 13 सितंबर 2022
दिवस - मंगलवार
माह - आश्विन ,कृष्ण पक्ष, 
तिथि - तृतीया
सूर्योदय - 06:08am
सूर्यास्त - 06:26 pm
नक्षत्र - रेवती
सूर्य राशि - सिंह
चन्द्र राशि - मीन 06:35am तक फिर मेष
करण-विष्टि
योग-वृद्धि









13 सितंबर 2022 के शुभ मुहूर्त

13 सितंबर 2022 का अभिजीत मुहूर्त - 11:58am से 12:48pm तक। 

13 सितंबर 2022 का विजय मुहूर्त -02:29pm से 03:28 pm तक

13 सितंबर 2022 का गोधुली मुहूर्त -06:19pm से 06:56pm तक

13 सितंबर 2022 का अशुभ मुहूर्त

राहुकाल - दोपहर 03 बजे से 04:30 बजे तक

End of Article