
Karwa Chauth 2026 Sargi Time Live Updates: कब है करवाचौथ 2026, जानिए सरगी टाइम से लेकर पूजा तक की सारी जानकारी
Karwa Chauth 2026 Sargi Time करवा चौथ की कहानी, पूजा मुहूर्त, व्रत विधि, Aaj Chand Kitne Baje Niklega LIVE Updates: करवा चौथ का व्रत 29 अक्टूबर, गुरुवार को रखा जाएगा। इस दिन सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। सुबह सरगी खाने के बाद व्रत शुरू होता है। शाम को करवा चौथ माता की पूजा और व्रत कथा सुनने के बाद महिलाएं चांद निकलने का इंतजार करती हैं। चंद्रमा को अर्घ्य देने और पति के दर्शन करने के बाद व्रत खोला जाता है। यहां जानिए करवा चौथ 2026 का सरगी टाइम, पूजा मुहूर्त, चांद निकलने का समय, व्रत विधि और करवा चौथ की पूरी कहानी क्या है।
- करवा चौथ 2026 की तारीख: 29 अक्टूबर, गुरुवार
- करवा चौथ पर ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 4:48 से 5:39 बजे तक
- करवा चौथ पर अमृत काल: सुबह 8:17 से 9:44 बजे तक
- करवा चौथ पर सरगी खाने का समय: सूर्योदय से पहले, सुबह 6:31 बजे से पहले
- करवा चौथ पर सूर्योदय का समय: सुबह 6:31 बजे
- करवा चौथ पर सूर्यास्त का समय: शाम 5:38 बजे
- करवा चौथ पर पूजा का शुभ मुहूर्त: शाम 5:38 से 6:55 बजे तक
- करवा चौथ पर चंद्रोदय का समय: रात 8:17 बजे
- करवा चौथ पर चंद्रास्त का समय: सुबह 9:52 बजे
- करवा चौथ पर अभिजित मुहूर्त: सुबह 11:42 बजे से दोपहर 12:27 बजे तक
- करवा चौथ पर विजय मुहूर्त: दोपहर 1:56 से 2:40 बजे तक
- करवा चौथ पर गोधूलि मुहूर्त: शाम 5:38 से 6:04 बजे तक
- करवा चौथ पर निशिता मुहूर्त: रात 11:39 बजे से 30 अक्टूबर की रात 12:31 बजे तक