Navratri 2021 Day 2, Maa Brahmacharini Aarti: नवरात्रि के दूसरे दिन होती है माता ब्रह्मचारिणी की पूजा, ये रहे उनकी आरती के ह‍िंदी ल‍िर‍िक्‍स, जानें पूजा मंत्र

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 8, 2021, 09:46 AM IST

Navratri 2021 2nd Day, Maa Brahmacharini Aarti Lyrics In Hindi: नवरात्रि के दूसरे दिन माता ब्रह्मचारिणी की पूजा की जाती है। यहां आप माता के पूजा मंत्र और आरती के ह‍िंदी ल‍िर‍िक्‍स पढ़ सकते हैं।

Navratri 2021 Day 2, Maa Brahmacharini Aarti: नवरात्रि के दूसरे दिन होती है माता ब्रह्मचारिणी की पूजा, ये रहे उनकी आरती के ह‍िंदी ल‍िर‍िक्‍स, जानें पूजा मंत्र

Navratri 2021 2nd Day, Maa Brahmacharini Aarti Lyrics In Hindi: नवरात्रि में 9 दिनों तक माता के नौ रूपों की पूजा की जाती हैं। नवरात्रि पूजा के दूसरे दिन ब्रह्मचारिणी माता की पूजा की जाती है। इसे मां का अव‍िवाह‍ित रूप माना गया है। ब्रह्मचारिणी माता सफेद वस्त्र धारण किए हुए हाथ में कमंडल ल‍िए रहती हैं। शास्त्र के अनुसार असुरों का संहार करने के लिए माता ने नौ रूप धारण क‍िए थे। देशभर में कई ऐसे मंदिर हैं जहां माता के नौ रूप विराजमान हैं। नवरात्र के दूसरे द‍िन के पूजन के ल‍िए यहां आप मां ब्रह्मचारिणी माता के पूजा का मंत्र और आरती पढ़ सकते हैं।

Maa Brahmacharini Aarti Lyrics In Hindi, ब्रह्मचारिणी माता की आरती ह‍िंदी में 

जय अंबे ब्रह्माचारिणी माता।
 
जय चतुरानन प्रिय सुख दाता।

ब्रह्मा जी के मन भाती हो।

ज्ञान सभी को सिखलाती हो।

ब्रह्मा मंत्र है जाप तुम्हारा।

जिसको जपे सकल संसारा।

जय गायत्री वेद की माता।

जो मन निस दिन तुम्हें ध्याता।

कमी कोई रहने न पाए।

कोई भी दुख सहने न पाए।

उसकी विरति रहे ठिकाने।

जो तेरी महिमा को जाने।

रुद्राक्ष की माला ले कर।

जपे जो मंत्र श्रद्धा दे कर।


Maa Brahmacharini mantra in hindi, मां ब्रह्मचारिणी का स्तुति मंत्र

1. या देवी सर्वभू‍तेषु मां ब्रह्मचारिणी रूपेण संस्थिता।

नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥

 ब्रह्मचारिणी माता का पूजा मंत्र

1. ब्रह्मचारयितुम शीलम यस्या सा ब्रह्मचारिणी।

   सच्चीदानन्द सुशीला च विश्वरूपा नमोस्तुते।।

2.      ओम देवी ब्रह्मचारिण्यै नमः॥

End of Article