Sunday Upay: बंद किस्मत के ताले तोड़ने के लिए रविवार के दिन अपनाएं ये ज्योतिष उपाय, बनने लगेंगे बिगड़े काम

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 20, 2022, 08:42 PM IST

Jyotish Ravivar Ke Upay For Sunday: रविवार का दिन भगवान सूर्य देवता को समर्पित होता है। मान्यता है कि सूर्य सभी ग्रहों के राजा है और रविवार के दिन सूर्य देवता की पूजा करने से हर मनोकामना पूरी होती है।

Sunday Upay: बंद किस्मत के ताले तोड़ने के लिए रविवार के दिन अपनाएं ये ज्योतिष उपाय, बनने लगेंगे बिगड़े काम
Photo Credit: Instagram

Sunday Upay in Vastu: हिंदू धर्म में वार यानी दिन का विशेष महत्व होता है। मान्यता है कि हर एक दिन किसी ना किसी देवी-देवताओं को समर्पित होता है। इसी क्रम में रविवार का दिन भगवान सूर्य देव को समर्पित है। सनातन धर्म में मान्यता है कि सूर्य देव को ग्रहों का राजा कहा जाता है। यह सभी ग्रहों में सबसे बलवान होता है। इस दिन भगवान सूर्य की विधि विधान से पूजा करने से हर मनोकामना पूरी होती है। इसके साथ ही रविवार के दिन मां लक्ष्मी की भी आराधना करना शुभ माना जाता है। यह भी मान्यता है कि रविवार के दिन कुछ उपाय करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है और हर मनोकामना पूरी करती है। वास्तु के अनुसार कुंडली में सूर्य देव की स्थिति मजबूत होने से व्यक्ति को सुख, संपत्ति व यश की प्राप्ति होती है व बिगड़े काम भी बनने लगते हैं। ऐसे में ज्योतिषशास्त्र के अनुसार कुछ उपायों की मदद से जीवन की सारी समस्याएं दूर हो जाती हैं। आइए जानते हैं कि कौन-कौन से उपाय हैं जो आपकी किस्मत के बंद दरवाजे खोल सकते हैं।

सूर्य देवता को दें अर्घ्य 

रविवार के दिन रोज सुबह उठकर स्नान करके सूर्य देवता को अर्घ्य देना चाहिए। अर्घ्य देते हुए इस मंत्र का उच्चारण जरूर करना चाहिए- 'ओम सूर्याय नमः ओम वासुदेवाय नमः ओम आदित्य नमः' इससे सूर्य देवता प्रसन्न होकर हर मनोकामना को पूरी करते हैं। 

देसी घी का जलाएं दीपक

इसके अलावा रविवार के दिन अपने घर के बाहरी दरवाजे के दोनों तरफ देसी घी का दीपक जलाना चाहिए। इसे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है और घर में वास करती है। यह दिन भी माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए अच्छा दिन माना जाता।

तुलसी के पौधे में चढ़ाएं जल

रविवार के दिन सुबह स्नान करने के बाद तुलसी के पौधे में भी जल जरूर चढ़ाना चाहिए। इससे मां लक्ष्मी जल्दी प्रसन्न होती है और मनोवांछित फल अपने भक्तों को देती है।

इन चीजों का करें दान

रविवार के दिन दान करने के लिए भी शुभ दिन माना जाता है। इस दिन गुड, दूध, चावल व कपड़ा का दान करने से भी सूर्य देवता प्रसन्न होते हैं। इस दिन दान का भी विशेष महत्व है।

जरूर लगाएं चंदन का तिलक

रविवार के दिन चंदन का तिलक जरूर लगाना चाहिए। ऐसा करना शुभ माना जाता है और महालक्ष्मी भी प्रसन्न होती है। इसके साथ ही लाल कपड़े को जरूर शरीर में धारण करना चाहिए।

(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।) 

End of Article