Jitiya Vrat 2022 Date, Muhurat: 17 या 18 सितंबर, कब रखा जाएगा जीवित्पुत्रिका व्रत? नोट करें पूजा का शुभ मुहूर्त

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 15, 2022, 06:05 AM IST

Jitiya Vrat 2022 Date Kab Hai, Time, Puja Muhurat (जीवित्पुत्रिका व्रत कब है 2022): महिलाओं के लिए जीवित्पुत्रिका व्रत का विशेष महत्व है। हिंदू धर्म के कुछ प्रमुख उपवासों में से एक जीवित्पुत्रिका व्रत है जो संतान प्राप्ति तथा संतान की दीर्घायु के लिए रखा जाता है। यहां जानें इस वर्ष जीवित्पुत्रिका व्रत कब रखा जाएगा और पूजा के लिए शुभ मुहूर्त क्या है।

Jitiya Vrat 2022 Date, Muhurat: 17 या 18 सितंबर, कब रखा जाएगा जीवित्पुत्रिका व्रत? नोट करें पूजा का शुभ मुहूर्त

Jitiya Vrat 2022 Date, Time, Puja Muhurat in India: सनातन धर्म में जीवित्पुत्रिका व्रत बेहद महत्वपूर्ण माना गया है। हिंदू पंचांग के अनुसार, जितिया व्रत हर वर्ष आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि पर रखा जाता है। इस व्रत को जितिया व्रत और जीवित्पुत्रिका व्रत दोनों नामों से जाना जाता है। भारत के विभिन्न प्रांतों में इसे जिउतपुत्रिका, जिउतिया और ज्युतिया भी कहा जाता है। वर्ष में रखे जाने वाले कुछ कठिन व्रत में से एक जीवित्पुत्रिका व्रत है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और संतान की दीर्घायु व उनकी सुख-समृद्धि के लिए कामना करती हैं। संतान प्राप्ति के लिए भी यह व्रत रखा जाता है। रक्षाबंधन और कृष्ण जन्माष्टमी की तरह इस वर्ष जितिया व्रत की तिथि को लेकर भी संशय की स्थिति है। यहां जानें इस वर्ष जितिया व्रत कब रखा जाएगा।

जितिया व्रत 2022 तिथि व समय, जीवित्पुत्रिका व्रत 2022 तिथि व शुभ मुहूर्त (When is Jitiya Vrat 2022 See Here Date And Time, Jivitputrika Vrat 2022 Date In India) 

जीवित्पुत्रिका व्रत हर वर्ष आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि पर रखा जाता है। इस वर्ष यह तिथि 17 सितंबर और 18 सितंबर दोनों दिन है। ऐसे में लोग कंफ्यूज हैं कि जितिया व्रत कब रखा जाएगा। पंचांग के अनुसार, आश्विन कृष्ण की अष्टमी तिथि 17 सितंबर को दोपहर 2:14 से प्रारंभ हो रही है जो 18 सितंबर को दोपहर 4:32 बजे समाप्त हो जाएगी। ऐसे में कई पंडितों का कहना है कि 17 सितंबर 2022 को नहाए-खाय होगा और अगले दिन यानी 18 सितंबर को निर्जला व्रत रखा जाएगा। इसके बाद 19 सितंबर को सूर्योदय के बाद इस व्रत का पारण होगा। 

जितिया व्रत 2022 के पारण का समय (Jitiya Vrat 2022 Paran Time)

इस वर्ष जितिया व्रत का पारण 19 सितंबर, शनिवार को किया जाएगा। इस दिन पारण के लिए शुभ मुहूर्त सुबह 6:10 के बाद से है। यानी आप सुबह 6:10 के बाद से इस व्रत का पारण कर सकती हैं। 

जीवित्पुत्रिका व्रत का क्या महत्व है? (Jivitputrika Vrat Significance in Hindi)

हिंदू धर्म में जीवित्पुत्रिका व्रत विशेष माना गया है। इस दिन महिलाएं विधि अनुसार निर्जला व्रत रखती हैं और संतान प्राप्ति, संतान की लंबी उम्र, उनके सुखी जीवन और निरोगी जीवन के लिए कामना करती हैं। माना जाता है कि यह व्रत करने से संतान के जीवन में आने वाली सभी परेशानियां दूर हो जाती हैं।

End of Article