Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में उल्लू का है बहुत महत्व, जानिए कैसे ये पक्षी खोल सकता है किस्मत के बंद दरवाजे

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 22, 2022, 09:22 PM IST

owl significance in astrology: हिंदू धर्म में उल्लू का विशेष महत्व है। उल्लू माता लक्ष्मी का वाहन होता है। उल्लू कभी किसी जगह पर शुभ माना जाता है तो, वहीं कहीं उल्लू की मौजूदगी अशुभ संकेत भी देती है।

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में उल्लू का है बहुत महत्व, जानिए कैसे ये पक्षी खोल सकता है किस्मत के बंद दरवाजे
Photo Credit: Instagram

how owl ullu can change the life: वास्तु शास्त्र में उल्लू का खास महत्व है। उल्लू मां लक्ष्मी का वाहन है। उल्लू को लेकर हमारे समाज में कई तरह की मान्यताएं हैं। उल्लू को रात का राजा कहा जाता है। हिंदू धर्म में मान्यता है कि उल्लू को अच्छा या बुरा होने का पूर्वाभास हो जाता है। उल्लू व्यक्ति के जीवन में काफी प्रभाव डालता है। उल्लू शुभ और अशुभ चीजों के संकेत देता है। वैसे तो उल्लू को शास्त्रों में शुभ माना जाता है, लेकिन कई जगह अशुभ प्रभाव भी डालता है। वास्तु शास्त्र में मान्यता है कि अगर व्यक्ति की नजर उल्लू से मिल जाए तो समझ लीजिए बेहिसाब दौलत व्यक्ति को मिलने वाली है और वह मालामाल होने वाला है। आइए जानते हैं उल्लू को लेकर हिंदू धर्म में क्या मान्यता है।

उल्लू के स्पर्श से दूर हो जाती है बीमारियां

वास्तु शास्त्र में उल्लू को लेकर यह मान्यता है कि किसी बड़ी से बड़ी बीमारी से ग्रसित व्यक्ति अगर उल्लू से स्पर्श हो जाता है तो वह उस बीमारी से छुटकारा पा सकता है। बड़ी से बड़ी बीमारियां उल्लू के स्पर्श से दूर हो जाती है।

सफेद उल्लू बदल सकता है किस्मत

शास्त्रों के मुताबिक सफेद रंग का उल्लू देखना बहुत ही शुभ माना जाता है। मान्यता है कि अगर किसी व्यक्ति ने सफेद रंग का उल्लू देख लिया है तो व्यक्ति की किस्मत पलटने वाली होती है। इसके साथ ही अगर व्यक्ति के जीवन में कुछ सही नहीं चल रहा है तो सफेद उल्लू का देखना एक संकेत होता है कि आप कुछ सकारात्मक समाचारों की अपेक्षा कर सकते हैं।

दिन में उल्लू देखना होता है शुभ

रात के समय जागने वाले उल्लू को अगर दिन में देख लें तो यह शुभ सूचक माना जाता है। इसका मतलब है कि भाग्य आपका साथ देने के लिए तैयार है। साथ ही आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव होने वाले हैं और जल्द ही शुभ समाचार मिलने वाला है।

उल्लू का दाहिनी ओर देखना होता है अशुभ

वहीं अगल उल्लू का दाहिनी तरफ देखना या बोलना हमेशा अशुभ होता है, इसलिए जब भी उल्लू की आवाज सुनाई देती है तो इसे अपशगुन माना जाता है। लेकिन उल्लू का बांई ओर देखना शुभ रहता है।

उल्लू का छत पर बैठना होता है अपशगुन

अगर उल्लू किसी घर की छत पर आकर बैठता है या छत पर बैठकर आवाज करता है, तो यह घर के किसी सदस्य की मौत हो जाने की ओर इशारा करता है।

 (डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।) 
 

End of Article