Horoscope Today, 19 July 2022: आज पहला मंगला गौरी व्रत, इन राशियों पर रहेगी मां गौरी की कृपा, देखें पूरा राशिफल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 19, 2022, 08:36 AM IST

Horoscope Today (आज का राशिफल) 19 July 2022: आज सावन का पहला मंगला गौरी व्रत है। जानें कैसा रहेगा मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशियों के लिए दिन। मेष, तुला व मकर को मिलेगी सफलता तो किसको रहना होगा सावधान।

Horoscope Today, 19 July 2022: आज पहला मंगला गौरी व्रत, इन राशियों पर रहेगी मां गौरी की कृपा, देखें पूरा राशिफल

Horoscope Today (आज का राशिफल) 19 July 2022: आज सावन का पहला मंगला गौरी व्रत किया जा रहा है। आज चन्द्रमा उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र में है व मीन राशि है। सूर्य कर्क व शनि मकर में है। गुरु मीन में हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज मेष, तुला व मकर राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। कर्क व मकर राशि के जातक जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। आज मेष व मीन राशि के जातक चन्द्र व शनि गोचर के कारण व्यवसाय के प्रति लापरवाही नहीं करेंगे। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं। 

Aaj Ka Rashifal 19 July 2022 in Hindi

मेष राशिफल

आज राशि स्वामी मंगल व शुक्र शुभ हैं। चन्द्रमा व शनि जॉब में नवीन उत्तरदायित्व दे सकता है। जॉब को लेकर तनाव रहेगा। रिश्तों में विवाद की संभावना है। सुखद यात्रा के संयोग हैं। लाल व पीला रंग शुभ है।

वृष राशिफल

आज का दिन जॉब के लिए थोड़े संघर्ष का है। व्यवसाय में रुके धन का आगमन हो सकता है। जॉब में प्रमोशन की तरफ अग्रसर होंगे।नीला व नारंगी रंग शुभ है। शुक्र के बीज मंत्र का जप करें।

मिथुन राशिफल

आज के दिन जॉब परिवर्तन सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। नए व्यवसाय की तरफ बढ़ सकते हैं। सफेद व आसमानी रंग शुभ है। शनि के द्रव्यों तिल व उड़द का दान करें।

कर्क राशिफल

चन्द्रमा मन का कारक ग्रह है जो कि आज भाग्यभाव  में है। धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। लाल व पीला रंग शुभ है। कोई बकाया धन मिलेगा। हनुमान की उपासना करें। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

सिंह राशिफल

इस राशि से अष्टम चन्द्रमा व द्वादश सूर्य व्यवसाय में किसी नवीन अनुबंध से लाभ देगा। आज किसी भी धार्मिक योजना को टालना ठीक नहीं है। पीला व नारंगी रंग शुभ है। सुंदरकांड का पाठ करें व सात अन्न का दान करें।

कन्या राशिफल

चन्द्रमा इसी राशि से पंचम तथा गुरु सप्तम हैं। पॉलिटिक्स में सफलता से प्रसन्नता होगी। गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें। नीला व बैगनी रंग शुभ है। गाय को गुड़ खिलाएं व मसूर का दान करें।

तुला राशिफल

चन्द्रमा पंचम व शनि मकर में वक्री है। व्यवसाय को लेकर बड़ा लाभ संभव है। श्री सूक्त का पाठ करें। आज मेष व मकर के मित्रों का सहयोग मिलेगा। नीला व हरा रंग शुभ है। वाहन प्रयोग पर नियंत्रण रखें।

वृश्चिक राशिफल

सूर्य कर्क, चन्द्रमा तथा गुरु पंचम मंगलमय है। आज का दिन पॉलिटिक्स के लिए सफलता का है। मेष व कन्या राशि के मित्र आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। लाल व नारंगी शुभ है। मंगल के द्रव्य मसूर की दाल व लाल फलों का दान करें।

धनु राशिफल

आज चन्द्रमा चतुर्थ, सूर्य अष्टम में है। जॉब व व्यवसाय को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी । व्यवसाय में नवीन अनुबंध से उन्नति के संकेत हैं। हरा व आसमानी रंग शुभ है। मूंग व गुड़ का दान करें।

मकर राशिफल

चन्द्रमा मीन व गुरु भी उसी राशि में ,इस राशि से तृतीय रहेंगे। शनि इस राशि के शुभ हैं। हेल्थ के प्रति सावधान रहें। शिक्षा में प्रोग्रेस है। व्यवसाय में सफल रहेंगे। नीला व बैगनी रंग शुभ है।

कुंभ राशिफल 

चन्द्रमा व गुरु इस राशि से द्वितीय शुभता बना रहे हैं। इस राशि का चन्द्रमा व मंगल शुभ लाभ देगा। जॉब में नवीन कार्य आरंभ होंगे ।खष्ठम सूर्य आत्मबल में वृद्धि करेंगे। हरा व नारंगी रंग शुभ है। भगवान शिव की उपासना करें व अन्न दान करना श्रेयष्कर है।  

मीन राशिफल

इस राशि में गोचर कर रहे गुरु व चन्द्रमा गजकेसरी नामक शुभ फल देंगे। पंचम सूर्य से शुभता बढ़ती है। धन आगमन के संकेत हैं। संतान की प्रगति को लेकर प्रसन्न रहेंगे व उसी के शिक्षा सम्बंधित कार्यों में व्यस्त रहेंगे। पीला व नारंगी रंग शुभ है।

End of Article