Numerology Today, 19 July 2022: आज 19 जुलाई का अंक राशिफल, जानें पहले मंगला गौरी व्रत पर आपका शुभ अंक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 19, 2022, 08:40 AM IST

Numerology Today (आज का अंक राशिफल) 19 July 2022: 19 जुलाई को सावन मास 2022 का पहला मंगला गौरी व्रत है। इस दिन नंबर एक का योग बन रहा है। जानें ये आपको कैसे सपोर्ट करेगा और क्या रहेगा मंगलवार का आपका शुभ अंक। यहां देखें नंबर 1, 2, 3, 4, 5 6, 7, 8 और 9 का अंक राशिफल।

Numerology Today, 19 July 2022: आज 19 जुलाई का अंक राशिफल, जानें पहले मंगला गौरी व्रत पर आपका शुभ अंक

Numerology Today (आज का अंक राशिफल) 19 July 2022: आज 19 जुलाई 2022, दिन मंगलवार है। आज सावन 2022 का पहला मंगला गौरी व्रत रखा जा रहा है। 19 का संयुक्त अंक 01 सूर्य आत्मा व धर्म तथा 09 आत्म ज्ञान का प्रतीक है। यह सन्युक्त अंक आध्यात्मिक रूप से बहुत ही शुभ होता है।यह सफलता का सन्युक्त अंक है। इन दोनों अंकों का संयुक्त प्रभाव बहुत ही मंगलमय रहेगा। यह एकल अंक 01 के जैसा कार्य करेगा। आज 19-07-2022 का भाग्यांक 05 रहेगा। अंक 05 का स्वामी ग्रह बुध है। सूर्य गुरु व चन्द्रमा का परम मित्र है। सूर्य व शनि मित्र नहीं है। अंक 01 के मित्र अंक 03,02 तथा 09 हैं। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

Aaj ka Ank Rashifal : 19 July 2022

जन्मांक 01 अंक राशिफल 

सूर्य व बुध का बुधादित्य का प्रभाव शुभ है। जॉब में नामांक 01 व 03 की हेल्प से प्रगति होगी। सूर्य आपको जॉब में प्रोमोशन दे सकता है। स्वास्थ्य- उदर रोग से परेशानी हो सकती है।तिल का दान करें।
शुभ अंक: 02

जन्मांक 02 अंक राशिफल 

जॉब में कार्यों के दबाव को लेकर परेशानी रह सकती है। नामांक 03 व 05 का व्यक्ति व्यवसाय में लाभ दे सकता है। स्वास्थ्य-आज आपकी हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।
​शुभ अंक: 01

जन्मांक 03 अंक राशिफल 

गुरु अंक व भाग्य स्वामी बुध है। गुरु व सूर्य जॉब में प्रोमोशन दे सकते हैं। नामांक 04 व 08 के व्यक्ति के सपोर्ट से व्यवसाय में भी उन्नति है। स्वास्थ्य-नेत्र  विकार से कष्ट हो सकता है। 
​शुभ अंक: 04

जन्मांक 04 अंक राशिफल 

भाग्यांक 05 आईटी व मीडिया फील्ड में जॉब करने वाले जातकों को आशातीत सफलता देगा। व्यवसाय में नामांक 03 व 09 से शुभ लाभ है। स्वास्थ्य-स्वास्थ्य ठीक रहना चाहिए।
​शुभ अंक: 06

जन्मांक 05 अंक राशिफल 

व्यवसाय में अंक 06 व 08 से लाभ मिलेगा। जॉब में प्रोमोशन के संकेत हैं। बिजनेस में किसी रुके कार्य के प्रगति की संभावना है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
​शुभ अंक: 06

जन्मांक 06 अंक राशिफल 

आज व्यवसाय में शुक्र व बुध का सपोर्ट है। जॉब में नामांक 07 के उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य-स्किन के मरीज सावधानी बरतें।
​शुभ अंक: 05

जन्मांक 07 अंक राशिफल 

जॉब में अपने कार्यों से आप खुश रहेंगे। व्यवसाय में केतु व भाग्यस्वामी बुध का प्रभाव संघर्ष का है। स्वास्थ्य-स्वास्थ्य में श्वांश
के रोगी सावधानी बरतें।
​शुभ अंक: 06

जन्मांक 08 अंक राशिफल 

आज के दिन अंक स्वामी शनि व सूर्य -बुध का सपोर्ट रहेगा। जाँब में प्रोमोशन की तरफ प्रयास का समय है। बुध बहुत जल्द व्यवसाय में बड़ी सफलता दे सकते हैं। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। 
​शुभ अंक: 07

जन्मांक 09 अंक राशिफल 

व्यवसाय में गुरु, सूर्य व बुध का सपोर्ट रहेगा। जॉब में नामांक 01 व 09 के उच्चधिकारियों के हेल्पफुल व्यवहार को लेकर खुश रहेंगे। स्वास्थ्य- हेल्थ बेहतर रहना चाहिए। बुध के द्रव्य मूंग का दान करें।
​शुभ अंक: 02

End of Article