Horoscope Today, 15 September 2022: जॉब को लेकर लकी रहेगा इन जातकों का दिन, देखें अपना राशिफल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 15, 2022, 12:26 AM IST

Horoscope Today (आज का राशिफल) 15 September 2022: जानें 15 सितंबर यानी गुरुवार का दिन मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशियों के लिए कैसा रहेगा। आज चन्द्रमा मेष राशि में रहने वाला है और शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। देखें ये दिन किसके लिए लकी रहेगा।

Horoscope Today, 15 September 2022: जॉब को लेकर लकी रहेगा इन जातकों का दिन, देखें अपना राशिफल

Horoscope Today (आज का राशिफल) 15 September 2022: आज भरणी नक्षत्र है तथा चन्द्रमा मेष राशि में रहेंगे। गुरु मीन व सूर्य भी सिंह में गोचर कर रहे हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज मेष व मकर राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। कर्क व कन्या राशि के छात्र जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। वृष व तुला राशि के जातक स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें तो बेहतर है। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं। 

Aaj Ka Rashifal 15 September 2022 in Hindi

मेष राशिफल

आज चन्द्रमा का इस राशि में गोचर व्यवसाय में कोई नवीन कार्य दे सकता है। छात्र लाभान्वित होंगे। लाल व सफेद रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें। तिल का दान करें।

वृष राशिफल

आज का दिन बिजनेस में नवीन प्रोजेक्ट सम्बंधित कार्यों के लिए विशेष सफलता का है। धन का आगमन हो सकता है। शुक्र व चन्द्रमा गोचर के कारण नवीन कार्य की तरफ अग्रसर होंगे। सफेद व आसमानी रंग शुभ है।

मिथुन राशिफल 

सूर्य का इस राशि से तृतीय व चन्द्रमा का मेष गोचर मंगलमय है। जॉब में प्रगति होगी। दशम गुरु के कारण कर्म में सफलता आसान है। संतान के विवाह कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। नए बिजनेस प्रोजेक्ट की तरफ बढ़ सकते हैं। लाल व आसमानी रंग शुभ है। मूंग का दान करें।

कर्क राशिफल

इस राशि का स्वामी चन्द्रमा का मेष व सूर्य का द्वितीय गोचर आर्थिक विकास देगा। छात्र लाभान्वित होंगे। लाल व पीला रंग शुभ है। कई दिनों से रुका कार्य पूर्ण होगा। धार्मिक पुस्तकों का दान करें।

सिंह राशिफल

आज चन्द्रमा इसी राशि से नवम में हैं। जॉब व व्यवसाय में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। लाल व नारंगी रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें। राजनीति में सफलता मिलेगी। मूंग व तिल का दान करें। बड़े भाई का आशीर्वाद लें।

कन्या राशिफल

चन्द्रमा व गुरु अनुकूल हैं। आध्यात्मिक सुख से प्रसन्नता होगी। व्यवसाय में चन्द्रमा व गुरु आज कोई नया उत्तरदायित्व दिला सकता है। व्यवसाय में लाभ सम्भव है। नीला व हरा रंग शुभ है। गेंहू का दान करें।

तुला राशिफल

चन्द्रमा सप्तम व सूर्य एकादश भाव में तथा शनि पंचम गोचर कर रहे हैं। व्यवसाय में प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। स्वास्थ्य में लाभ के लिए हनुमानबहुक का पाठ करें। आज मित्रों का सहयोग मिलेगा। लाल व नारंगी रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

वृश्चिक राशिफल

आज मंगल व्यवसाय में संघर्ष तो वहीं गुरु व चन्द्रमा जॉब में सफलता देगा। कर्क व कन्या राशि के लोग आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। पीला व लाल रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

धनु राशिफल

गुरु चतुर्थ व शनि इसी राशि से द्वितीय रहकर अनुकूल हैं। उच्चाधिकारियों की तरफ से किसी सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में धन आगमन के संकेत हैं। नारंगी व पीला रंग शुभ है। पिता का आशीर्वाद लें। 

मकर राशिफल

राशि स्वामी शनि इस राशि में व सूर्य सिंह व चन्द्रमा मेष राशि में हैं। जॉब को लेकर कोई बड़ा कार्य हो सकता है। तुला व मकर राशि के मित्रों से लाभ मिलेगा। नीला व आसमानी रंग शुभ है। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। शनि के द्रव्य उड़द व नीले वस्त्र का दान करें।

कुंभ राशिफल 

आज का दिन व्यवसाय में प्रोग्रेस का है। इस राशि से द्वादश शनि, सप्तम सूर्य व तृतीय चन्द्रमा धार्मिक अनुष्ठान सम्बन्धित कोई कार्य प्रारंभ करवा सकते हैं। श्री सूक्त का पाठ करें। सफेद व नारंगी रंग शुभ है। गाय को गुड़ खिलाएं।

मीन राशिफल

आज जॉब में खष्ठम सूर्य व द्वितीय चन्द्रमा व इस राशि में गुरु जॉब में बड़ी सफलता दे सकता है। वाणी प्रयोग के प्रति सचेत रहें। पीला व आसमानी रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें व अनार का दान करें। गाय को पालक खिलाएं।

End of Article