Numerology Today, 15 September 2022: आज कौन सा अंक आपको दिलाएगा परेशानियों से छुटकारा, देखें अपना अंक राशिफल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 14, 2022, 07:27 PM IST

Numerology Today (आज का अंक राशिफल) 15 September 2022: 15 का संयुक्त अंक बहुत शुभ माना गया है। देखें 15 सितंबर 2022 का दिन 1, 2, 3, 4, 5 6, 7, 8 और 9 अंकों के लिए कैसा रहेगा। यहां देखें अपना अंक राशिफल और आज का लकी नंबर।

Numerology Today, 15 September 2022: आज कौन सा अंक आपको दिलाएगा परेशानियों से छुटकारा, देखें अपना अंक राशिफल

Numerology Today (आज का अंक राशिफल) 15 September 2022: आज 15 सितंबर 2022 है। 15 का संयुक्त अंक बहुत ही शुभ है। यह फ़िल्म मीडिया, वैभव ,शिक्षा, ज्ञान व प्रसिद्धि का कारक है। यह एकल अंक 06 के जैसा कार्य करेगा। 06 का स्वामीग्रह शुक्र है। 15-09-2022 का भाग्यांक 03 रहेगा। भाग्य अंक 03 का स्वामी ग्रह गुरु है। सूर्य गुरु व चन्द्रमा परम मित्र हैं। अंक 06 के मित्र अंक 04, 05 तथा 08 हैं। भाग्यांक 03 का स्वामी गुरु ज्ञान, कर्म, धर्म, शिक्षा, आत्मबल व धैर्य का प्रतीक है। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

Aaj ka Ank Rashifal 15 September 2022 

जन्मांक 01 अंक राशिफल 

इस अंक का स्वामी सूर्य है। मंगल, सूर्य गुरु व शुक्र का सपोर्ट है। जॉब में प्रोमोशन व व्यवसाय में उन्नति होगी। भाग्यांक 03 का स्वामी गुरु आपको जॉब में लाभ दे सकता है। स्वास्थ्य- स्किन व उदर रोग से परेशानी हो सकती है।
शुभ अंक-09 

जन्मांक 02 अंक राशिफल 

सूर्य व गुरु मित्र हैं। जॉब में उन्नति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। नामांक 03 व 09 का व्यक्ति व्यवसाय में लाभ दे सकता है। स्वास्थ्य- आज आपकी हेल्थ अच्छी रहेगी।
शुभ अंक-01

जन्मांक 03 अंक राशिफल 

आज का दिन जॉब के लिए प्रगति का है। जॉब में किसी नए दायित्व के आरम्भ के संकेत हैं। व्यवसाय में संघर्ष संभावित है। स्वास्थ्य- नेत्र विकार से कष्ट हो सकता है। 
शुभ अंक-02

जन्मांक 04 अंक राशिफल  

आज व्यवसाय में किसी बिजनेस डील को लेकर लाभ होने का संकेत है। जॉब में अंक 04 व 09 के उच्चाधिकारियों की सहायता से प्रगति संभावित है। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में सुधार के लिए हनुमानबाहुक का पाठ करें।
शुभ अंक-05

जन्मांक 05 अंक राशिफल   

व्यवसाय में नामांक 03 व 06 के व्यक्ति से लाभ मिलेगा। जॉब में नामांक 03 के उच्चाधिकारियों का सहयोग है। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे।
शुभ अंक-07

जन्मांक 06 अंक राशिफल 

आज बिजनेस में प्रोग्रेस है। भाग्यांक 03 के स्वामी गुरु व अंक स्वामी शुक्र का सहयोग उच्चाधिकारियों द्वारा आपको जॉब में प्रोमोशन का अवसर देगा। स्वास्थ्य- बीपी के मरीज सावधानी बरतें।
शुभ अंक-04

जन्मांक 07 अंक राशिफल

व्यवसाय में इस अंक के स्वामी केतु व भाग्यस्वामी गुरु सफलता दे सकता है। जॉब में पद परिवर्तन को लेकर आशान्वित रह सकते हैं। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में श्वांस के रोगी सावधानी बरतें।
शुभ अंक-04 

जन्मांक 08 अंक राशिफल 

आज का भाग्य स्वामी गुरु है। इस अंक का स्वामी शनि है। व्यवसाय को लेकर कोई बड़ा लाभ हो सकता है। बुध व आज के अंक स्वामी शुक्र कोई न्यू बिजनेस डील दे सकते हैं> स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।तिल का दान करें।
शुभ अंक-03

जन्मांक 09 अंक राशिफल 

व्यवसाय को गुरु व मंगल नई दिशा देंगे। जॉब में आज के अंक स्वामी शुक्र व भाग्य स्वामी गुरु तथा इस अंक के स्वामी मंगल उच्चाधिकारियों के सहयोग से पदोन्नति का मार्ग प्रशस्त कर सकते हैं। स्वास्थ्य- मंगल उदर रोग की सम्भावना दे सकता है, मसूर व गुड़ का दान करें। 
शुभ अंक-02 

End of Article