Hartalika Teej 2022 Date, Puja Timings: हरतालिका तीज व्रत 2022 में कब है, नोट करें तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 22, 2022, 07:50 PM IST

Hartalika Teej 2022 Date, Time, Puja Muhurat, Hartalika Teej Date Kab Hai in Hindi: हिंदू पंचांग के अनुसार हरतालिका तीज व्रत हर साल भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को रखा जाता है। ऐसा कहा जाता है, कि इस व्रत को रखने से पति की लंबी आयु और मनचाहा वर प्राप्त होता हैं। जानें 2022 में हरतालिका तीज का व्रत कब है और क्या है पूजा का शुभ मुहूर्त।

Hartalika Teej 2022 Date, Puja Timings: हरतालिका तीज व्रत 2022 में कब है, नोट करें तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Hartalika Teej 2022 Date, Time, Puja Muhurat, Hartalika Teej Date Kab Hai in Hindi: हरतालिका तीज सुहागिन महिलाओं के लिए बहुत खास पर्व है। ऐसा कहा जाता है, कि इस व्रत को करने से पति की लंबी आयु होती है। कुछ जगहों पर तो मनचाहा वर पाने के लिए कुंवारी कन्या भी इस व्रत को करती है। हिंदू पंचांग के अनुसार हरतालिका तीज व्रत हर साल भाद्रपद मास की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को रखा जाता है। इस दिन सुहागिन महिलाएं सोलह श्रृंगार करके माता पार्वती और भगवान शिव की विशेष पूजा-अर्चना करती हैं। आपको बता दें यह व्रत निर्जला किया जाता है। ऐसी मान्यता है, कि इस व्रत को करने के बाद ही माता पार्वती को भगवान शिव पति के रूप में प्राप्त हुए थे। क्या आप भी हरतालिका तीज का व्रत रखने की सोच रही है? अगर हां, तो आइए इसकी तारीख जान लें।

Hartalika Teej 2022 Date in India

पंचांग के अनुसार हरतालिका तीज व्रत हर साल भद्रमास की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को रखा जाता है। इस साल हरतालिका तीज का व्रत महिलाएं 30 अगस्त को रखेंगी।

Hartalika Teej 2022 Puja Muhurat

भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि सोमवार, 29 अगस्त को दोपहर 03:20 से शुरू होगी। इसका समापन मंगलवार, 30 अगस्त को दोपहर 03:33 पर होगा। हरतालिका तीज के दिन पूजा का पहला शुभ मुहूर्त सुबह 06:05 पर है। यह योग सुबह 8:38 तक रहेगा। शाम को तीज की पूजा का मुहूर्त 06:33 मिनट से लेकर रात 08:51 तक रहेगा।

Hartalika Teej Puja Vidhi in Hindi

हरतालिका तीज की पूजा प्रदोष काल में ही करना शुभ माना जाता है। सुबह नित्य क्रिया से निवृत्त होकर स्वच्छ वस्त्र धारण कर काली मिट्टी से भगवान शिव, माता पार्वती और भगवान गणेश की मूर्ति बनाएं। केले के पत्ते रखकर भगवान शिव, माता पार्वती और भगवान गणेश की मूर्ति को स्थापित करें।

अब सभी देवताओं को आमंत्रित करते हुए भगवान शिव, माता पार्वती और भगवान गणेश की पूजा शुरू करें। पूजा करने के बाद भगवान शिव को वस्त्र अर्पित करें। इसके बाद हरतालिका तीज की व्रत कथा पढ़ें। अंत में भोग लगाएं और प्रसाद बांटें।
 

End of Article