Good Friday 2022 Date: गुड फ्राइडे 2022 कब है, जानें डेट और क्या है इसका महत्व

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 28, 2022, 01:39 AM IST

Good Friday 2022 Date (गुड फ्राइडे 2022 कब है): ईसाई धर्म के अनुसार गुड फ्राइडे के दिन ही भगवान यीशु मसीह ने अपने प्राण त्यागे थे। ईसाइयों के लिए यह दिन बहुत खास होता है। जानें 2022 में गुड फ्राइडे कब मनाया जाएगा।

Good Friday 2022 Date: गुड फ्राइडे 2022 कब है, जानें डेट और क्या है इसका महत्व

Good Friday 2022 Date in India: गुड फ्राइडे ईसाई धर्म के लिए बहुत ही पवित्र दिन माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि इसी दिन भगवान यीशु मसीह ने अपने प्राण त्यागे थे। ईसाई धर्म के लोग इस दिन को काला दिवस या ब्लैक डे के रूप में मनाते हैं। भारत में कुछ जगहों पर इस दिन शोक मनाया जाता है। गुड फ्राइडे अक्सर अप्रैल के महीने में ही मनाया जाता है।

इस दिन ईसाई धर्म के लोग श्रद्धा, प्रेम, सत्य और विश्वास के रास्ते पर चलने का प्रण लेते हैं। कई लोग इस दिन काले कपड़े पहनकर शोक व्यक्त करते हैं। गुड फ्राइडे में गुड शब्द का अर्थ अच्छा यानी पवित्र माना जाता हैं। भारत के कई हिस्सों में गुड फ्राइडे के दिन सरकारी अवकाश रहती है। गुड फ्राइडे के दिन कुछ लोग खाना न खाकर इस दिन उपवास रखते हैं। इस दिन लोग गिरजाघरों में घंटा न बजाकर लकड़ी के खटखटे बजाकर चर्च में क्रॉस चुनकर ईसा मसीह का स्मरण करते हैं। 

Good Friday 2022 Date in India, (गुड फ्राइडे 2022 की तारीख)

भारत में गुड फ्राइडे का त्यौहार बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन सरकारी दफ्तरों के साथ-साथ स्कूल में भी छुट्टी रहती है। हर साल गुड फ्राइडे अप्रैल महीने में ही मनाया जाता है। साल 2022 में गुड फ्राइडे 15 अप्रैल को मनाया जाएगा। आपको बता दें भारत में असम, गोवा और केरल जैसे राज्यों में काफी संख्या में ईसाई धर्म के लोग रहते हैं। वहां गुड फ्राइडे का त्यौहार बहुत धूमधाम के साथ मनाया जाता है।
 

End of Article