Falgun Month 2022 Start Date: सनातन धर्म में फाल्गुन माह का विशेष महत्व है। इस महीने की पूर्णिमा फाल्गुन नक्षत्र में होने के कारण इसे फाल्गुन माह कहा जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार यह महीना (Falgun Maas) चंद्रदेव को समर्पित है, इस महीने चंद्र देव का जन्म हुआ था। चंद्रदेव को भगवान शिव का स्वरूप माना जाता है। कहा जाता है कि भगवान शिव ने चंद्रमा को अपने सिर पर धारण किया है। मान्यता है कि इस महीने भगवान श्री कृष्ण, श्रीहरि भगवान विष्णु और चंद्रदेव की विधिवत पूजा अर्चना करने से विशेष फल की प्राप्ति है। संतान प्राप्ति के लिए भी यह महीना (Falgun ka mahina) बेहद खास होता है, इस माह विधिवत भगवान श्रीकृष्ण के बालस्वरूप की पूजा अर्चना करने से निसंतान को संतान की प्राप्ति होती है।
Falgun (Phalguna) Month 2022 start and end Date
हिंदू पंचांग के अनुसार इस बार फाल्गुन मास 17 फरवरी 2022, गुरुवार से शुरू होकर 18 मार्च 2022, शुक्रवार को समाप्त हो रही है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार चंद्रमा का पृथ्वी से मां बेटे का संबंध है।
Falgun (Phalgun) Month Importance And Significance, फाल्गुन मास का महत्व
हिंदू पंचांग के अनुसार इस बार फाल्गुन मास की शुरुआत 17 फरवरी 2022, गुरुवार से हो रही है। बता दें विक्रम संवत में फाल्गुन माह साल का आखिरी और बारहवां महीना होता है। इस महीने व्रत एवं त्योहारों की भरमार होने वाली है। साथ ही इस महीने से ग्रीष्म ऋतु यानी गर्मी का आगमन होता है। ग्रह दोष से मुक्ति के लिए इस महीने चंद्रमा की विधिवत पूजा करें।
फाल्गुन मास का महीना आनंद और उल्लास का महीना होता है। इस महीने महाशिवरात्रि और होली जैसे महापर्व मनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस महीने विधि विधान से श्रीहरि भगवान विष्णु और चंद्रदेव की पूजा अर्चना करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और विशेष फल की प्राप्ति होती है। माघ माह की समाप्ति के साथ इस महीने गर्मी का भी आगमन होता है।

