Vastu Tips: घर में रखी ये 5 अशुभ चीजें बढ़ाती हैं दुर्भाग्य, आज ही निकाल बाहर करें

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 13, 2022, 06:09 AM IST

Vastu Tips: घर में रखी कुछ चीजें इंसान के दुर्भाग्य का कारण बनती हैं। वास्तु के अनुसार, घर में ऐसी चीजों के रहने से आर्थिक तंगी बढ़ती है। झगड़े और तनाव का माहौल रहता है। इसलिए संभव हो तो इन चीजों को जल्द से जल्द घर से बाहर कर देना चाहिए।

Vastu Tips: घर में रखी ये 5 अशुभ चीजें बढ़ाती हैं दुर्भाग्य, आज ही निकाल बाहर करें

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में रखीं कुछ अशुभ चीजें नकारात्मक ऊर्जा लेकर आती हैं। इन चीजों के घर में रहने से आर्थिक संपन्नता खत्म हो जाती है। इंसान पाई-पाई को मोहताज हो जाता है। दांपत्य जीवन बिखरने लगता है। झगड़े और तनाव से मन विचलित रहता है। तनाव बढ़ता है। ज्योतिषविदों का कहना है कि इन अशुभ चीजों को घर से बाहर निकाल देना ही बेहतर है। ऐसा करने के बाद ही आप एक खुशहाल जीवन का आनंद ले सकेंगे। आइए आज आपको पांच ऐसी चीजों के बारे में बताते हैं जिन्हें घर में रखने से आर्थिक तंगी आती है।

बंद घड़ी

वास्तु के अनुसार, घर में कभी भी बंद घड़ी को नहीं रखना चाहिए। ऐसा कहते हैं कि दीवार पर टंगी बंद घड़ी इंसान के दुर्भाग्य का कारण बनती है। ये इंसान के ठहर जाने या बुरा वक्त आने का संकेत होती है।

एक्सपायर्ड दवाएं

वास्तु के अनुसार, घर में खराब या एक्सपायर्ड दवाओं का होना भी बहुत अशुभ होता है। घर में ऐसी चीजों के होने से रोगों का प्रभाव बढ़ता है, इसलिए इन चीजों को जल्द से जल्द घर से बाहर कर दें।

युद्ध की तस्वीरें

वास्तु के अनुसार, घर में भूलकर भी युद्ध की तस्वीरें नहीं लगानी चाहिए। इसके अलावा, महाभारत के संग्राम की तस्वीरें, जानवरों की आक्रामक तस्वीरें या डूबते जहाज की तस्वीर भी घर में नहीं रखनी चाहिए।

टूटी-फूटी मूर्तियां

यदि आपने घर में भगवान की टूटी-फूटी मूर्तियों को सहेजकर रख रखा है तो आज ही इस गलती को सुधार लें। इन मूर्तियों को नदी या तालाब में विसर्जित कर दें और घर में साफ-सुथरी नई मूर्ति लेकर आएं।

कांटेदार पौधे

कुछ लोग घर को खूबसूरत बनाने के लिए इंडोर प्लांट्स लगा लेते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि घर में कभी भी कांटेदार पौधे नहीं रखने चाहिए। ऐसा करने से घर में कलह रहता है और रिश्तों में दरार आती है। घर में गुलाब या कैक्टस का पौधा रखने से भी बचना चाहिए।

(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

End of Article