Morning Mantra: अच्छे दिन की शुरुआत करने के लिए सुबह उठते ही इन मंत्रों का करें जाप, दिन होगा खुश मिजाज

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 8, 2022, 04:30 PM IST

Morning Mantra Benefits: जीवन में मंत्रों का बड़ा महत्व है। ज्योतिष शास्त्र में कुछ ऐसे मंत्रों के बारे में बताया गया है, जिनका सुबह उठकर जाप करने से हर बिगड़े काम बनने लगते हैं व व्यक्ति का पूरा दिन खुशमिजाज होता है।

Morning Mantra: अच्छे दिन की शुरुआत करने के लिए सुबह उठते ही इन मंत्रों का करें जाप, दिन होगा खुश मिजाज

Chant Mantras Before The Start Day: मंत्रों का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। हिंदू धर्म में हर देवी देवताओं के लिए अलग-अलग मंत्र होते हैं। इन मंत्रों का जाप करने से भगवान प्रसन्न होते हैं व हर मनोकामना पूरी होती है। ऐसी मान्यता है कि जब व्यक्ति ध्यानपूर्वक मंत्र का जाप करता है तो शरीर की आंतरिक शक्तियां जागृत होती है और यह शक्तियां सकारात्मक ऊर्जा लेकर आती है। जिससे हर बिगड़े काम धीरे-धीरे बनने लगते हैं। ऐसे ही शास्त्रों में कुछ ऐसे मंत्रों के बारे में बताया गया है जिनका जाप सुबह उठकर सबसे पहले करना चाहिए। इन मंत्रों का जाप सुबह उठकर करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं इन मंत्रों के बारे में।

हाथों को देख कर करें इस मंत्र का जाप

कराग्रे वसते लक्ष्मी, करमध्ये सरस्वती।
करमूले स्थितो ब्रह्मा, प्रभाते कर दर्शनम्।।
सुबह उठते ही इस मंत्र को पढ़कर अपने हाथों के दर्शन करना लाभदायक होता है।

धरती मां को प्रणाम करते वक्त बोले ये मंत्र

समुद्र वसने देवी, पर्वत स्तन मंडले।
विष्णु पत्नि नमस्तुभ्यं पादस्पर्शं क्षमस्व मे।।
इस मंत्र को पढ़कर सवेरे धरती माता को प्रणाम करें। इससे विशेष फल की प्राप्ति होती है व पूरा दिन अच्छा जाता है।

इस मंत्र से करें सूर्यदेव को नमन

आदिदेव नमस्तुभ्यं प्रसीद मम भास्कर।
दिवाकर नमस्तुभ्यं प्रभाकर नमोऽस्तुते।।
इस मंत्र के साथ भगवान सूर्यदेव को नमन करें। इससे घर में साकारात्मक ऊर्जा आती है। इसके साथ ही घर में धन की वृद्धि होती है।

दीप जलाकर बोले ये मंत्र

दीप ज्योति: पर ब्रह्म, दीप ज्योतिजनार्दन:।
दीपो हरतु मे पापं, दीप ज्योतिर्नमोऽस्तुते।।
अपने ईष्टदेव के सामने दीप जलाकर इस मंत्र का पाठ से हमारे पापों का नाश करता है। व अति शुभ भी माना जाता है।

सुबह नाश्ते से पहले करें इस मंत्र का जाप

ब्रह्मार्पण ब्रह्म हवि: ब्रह्माग्नौ ब्रह्मणा हुतम्।
ब्रह्मैव तेन गन्तव्यं, ब्रह्म कर्म समाधिना।।

सुबह पूजा पाठ करने के बाद नाश्ता करते हैं। नाश्ते से पहले इस मंत्र का जाप करें। इससे बुद्धि और तेज को बढ़ेगा और कोई भी रोग आपको घेर नहीं पाएगा।

(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

End of Article