Chanakya Niti For Success: अगर चाहते हैं जीवन में सफलता, सुबह उठकर जरूर करें ये चार काम

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 11, 2022, 09:16 AM IST

Chanakya Niti in Hindi: आचार्य चाणक्‍य ने जीवन व कार्य को सफल बनाने के कई उपाय बताएं हैं। चाणक्‍य कहते हैं कि, जो व्‍यक्ति सुबह उठकर सही तरीके से अपने कार्य की शुरुआत करता है, वह जरूर सफल होता है। आचार्य ने कुछ ऐसे कार्य बताएं हैं, जिसे हर किसी को सुबह उठकर करना चाहिए।

Chanakya Niti For Success: अगर चाहते हैं जीवन में सफलता, सुबह उठकर जरूर करें ये चार काम
Photo Credit: Representative Image

Chanakya Niti in Hindi: आचार्य चाणक्य ने अपने नीति शास्त्र में जीवन के हर पहलू पर कोई न कोई सीख दी है। आचार्य चाणक्‍य ने अपने जीवन के सभी अनुभवों और ज्ञान को चाणक्य नीति में डाल दिया है। आचार्य चाणक्य की नीतियां आज भी लोगों का आगे बढ़ने के लिए मार्गदर्शन करने और समस्याओं से लड़ने में सहायक मानी जाती हैं। आचार्य चाणक्‍ कहते हैं कि अगर व्‍यक्ति कि दिन की शुरुआत अच्छी हो तो पूरे दिन सकारात्मकता मिलती रहती है और वह हर कार्य बेहतर ढंग से कर पाता है। आचार्य ने दिन की अच्‍छी शुरुआत करने के कई बेहतरीन उपाए बताएं हैं।

1. रूपरेखा करें तैयार

आचार्य चाणक्य कहते हैं कि, व्यक्ति को सुबह उठकर सबसे पहले अपने पूरे दिन के कार्यों की रूपरेखा बनानी चाहिए। अगर व्यक्ति के दिमाग में पूरे दिन की एक योजना तैयार रहेगी तो उसे अपने कार्यों को सफल बनाने में आसानी होगी।

2. समय का प्रबंधन है जरुरी

आचार्य चाणक्य के अनुसार,  जो व्यक्ति अपने समय की कीमत को सही से नहीं पहचान पाता उसे जीवन में कभी सफलता नहीं मिलती है। इसलिए अपने सभी कार्यों को समय पर पूरा करने की कोशिश करें। आचार्य कहते हैं जो व्‍यक्ति सुबह बनाए गए अपने समय सारिणी के अनुसार चलता है, उसका दिन बहुत अच्‍छा जाता है। इससे व्‍यक्ति को सफलता के साथ साथ सम्मान और धन लाभ भी होता है। गुजरा वक्त कभी लौटकर नहीं आता, इसलिए इसका पूरा सदुपयोग करें।

3. स्वास्थ्य का ध्यान रखें

आचार्य चाणक्‍य ने कहा कि मानव जीवन में पहला सुख निरोगी काया होता है। इसलिए इस पर विशेष ध्‍यान देना चाहिए। सुबह उठकर सभी को अपने स्‍वास्‍थ्‍य के लिए कुछ समय निकाल कर योग व कसरत करना चाहिए। इससे आप अपने कार्यों में बेहतर प्रदर्शन करने के साथ अपने शरीर को भी मजबूत बना सकेंगे। इसलिए रोज सुबह उठकर अपने शरीर को स्वस्थ रखने के लिए प्रयास करें।

4. मजबूत इरादा रखें

आचार्य चाणक्य कहते हैं कि हर व्‍यक्ति अपने जीवन में अपने परिवार के लिए ही सबकुछ करता है। इसलिए लोगों को सुबह उठकर कुछ समय अपने परिवार के साथ गुजारना चाहिए। इससे व्‍यक्ति को सुखद अनुभूति होने के साथ कुछ कर गुजरने की शक्ति भी मिलती है। इससे व्‍यक्ति अपनी पूरी लगन और मजबूत नीयत के साथ अपने लक्ष्य को प्राप्ति करने की कोशिश करता है।

(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

End of Article