ashwin month 2021 : आश्विन मास 2021 कब से शुरू होगा, पितृ पक्ष और दुर्गा पूजन के ल‍िए रखता है खास महत्‍व

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 20, 2021, 08:24 AM IST

ashwin month 2021, ashwin maas 2021 : हिंदू कलैंडर में आश्विन का महीना देवता और पितृ, दोनों के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है। देखें इस साल ये मास कब से शुरू होगा (ashwin month 2021 start date)।

ashwin month 2021 : आश्विन मास 2021 कब से शुरू होगा, पितृ पक्ष और दुर्गा पूजन के ल‍िए रखता है खास महत्‍व

ashwin month 2021 start date : हिंदू पंचांग के अनुसार भाद्रपद मास के बाद आश्विन का महीना शुरू होता है। अंग्रेजी माह का दसवां महीना अक्टूबर और हिंदू कैलेंडर का सातवां महीना अश्निन होता है। शास्त्रों के अनुसार यह महीना व्रत एवं त्योहारों की दृष्टि से बेहद खास रहता है। इस महीने को देवता और पितृ दोनों के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि इस महीने पितृ पक्ष की समाप्ति के साथ शारदीय नवरात्र की शुरुआत होती है। इस लेख के माध्यम से आइए जानते हैं आश्विन मास कब से कब तक चलेगा।

ashwin month 2021 start date, कब से शुरु होगा आश्विन 2021 का महीना

  • 2021 में आश्विन मास की प्रारंभ त‍िथ‍ि : 21 सितंबर, मंगलवार 
  • 2021 में आश्विन मास की समापन त‍िथ‍ि : 20 अक्टूबर, बुधवार 
     

हिंदू पंचांग के अनुसार आश्विन का महीना 21 सितंबर 2021, मंगलवार से शुरु होगा और 20 अक्टूबर 2021, बुधवार तक चलेगा। इस महीने को काफी महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि इस महीने पितृ पक्ष की समाप्ति के साथ नवरात्र की शुरुआत होती है। इस प्रकार इस महीने में पितरों का आशीर्वाद और देवी की कृपा दोनों प्राप्त हो जाती है। इसलिए इस महीने को सभी महीनों में बेहद खास माना जाता है।

आश्विन मास का महत्‍व 

आश्विन मास से सूर्य धीरे-धीरे कमजोर होने लगता है, शनि और तमस का प्रभाव बढ़ जाता है। आश्विन का महीना दो भागों कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष में विभाजित है। कृष्ण पक्ष में पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए विधि विधान से श्राद्ध किया जाता है, वहीं शुक्ल पक्ष को मां दुर्गा की पूजा का विशेष महीना माना जाता है। 

End of Article