अंक ज्योतिष, 05 मार्च 2022: 07 अंक वालों की नौकरी में प्रमोशन मुमकिन, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 4, 2022, 04:19 PM IST

Ank rashifal, Today Numerology 05 March 2022: यहां जानिए जन्मांक के अनुसार शनिवार का अंक राशिफल। अंक ज्योतिष अनुसार, कैसा रह सकता है 05 मार्च का दिन?

अंक ज्योतिष, 05 मार्च 2022: 07 अंक वालों की नौकरी में प्रमोशन मुमकिन, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

आज का अंकफल, 05 मार्च 2022: आज 05 मार्च 2022 है। 05 का अंक बहुत ही शुभ व मंगलकारी होता है। आज 05-03-2022 का भाग्यांक 05 हुआ। अंक 05 का स्वामीग्रह बुध है। अंक 05 कभी कभी धर्म व शिक्षा का कारक ग्रह बन जाता है। अंक 08 जिसका स्वामी शनि है, आज अंक 05 का मित्र रहेगा। अंक 06 के साथ इसकी पार्टनरशिप बेहतर होती है। अंकज्योतिष के अनुसार आप जिस दिनांक को जन्म लेते हैं वही आपका जन्मांक है, उसको 01 से 09 के मध्य में लाना होता है। अब जानिए आज अंकों का आप पर प्रभाव।

पढ़ें अपना 05 मार्च 2022 का अंकफल

Ank rashifal today: जन्मांक 01
आज का शुभ अंक- 02
आर्थिक स्थिति व जॉब- आज सूर्य व बुध  जॉब में कोई नवीन पद दे सकते हैं। मीडिया व आईटी जॉब में सफलता की प्राप्ति है।
स्वास्थ्य सुख- आज उदर रोग से प्रॉब्लम आ सकती है।


Ank rashifal today: जन्मांक 02
आज का शुभ अंक- 05  
आर्थिक स्थिति व जॉब- आज अंक 02 व 05 का सपोर्ट है। व्यवसाय में एकाएक बुध व चन्द्रमा बड़ा लाभ दे सकता है। बुध, शनि व चन्द्रमा के प्रभाव से जॉब में प्रोमोशन की स्थिति बन सकती है ।
स्वास्थ्य सुख- उत्तम है।


Ank rashifal today: जन्मांक 03
आज का शुभ अंक- 09
आर्थिक स्थिति व जॉब- भाग्य स्वामी बुध व इस अंक का स्वामी गुरु का प्रभाव जॉब में सफलता देगा। जॉब में अंक 01 व 03 का सपोर्ट लाभ देगा।
स्वास्थ्य सुख- हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।


Ank rashifal today: जन्मांक 04
आज का शुभ अंक- 06
आर्थिक स्थिति व जॉब- जॉब में अंक 03 व 05 नामांक के व्यक्ति से सफलता मिलेगी। जॉब परिवर्तन का विचार बनेगा। व्यवसाय में आशातीत सफलता है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।


Ank rashifal today: जन्मांक 05
आज का शुभ अंक- 07
आर्थिक स्थिति व जॉब- व्यवसाय में अपने परफार्मेंस को लेकर संतुष्ट रहेंगे। जॉब में थोड़ा संघर्ष है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख बेहतर है।


Ank rashifal today: जन्मांक 06
आज का शुभ अंक- 05
आर्थिक स्थिति व जॉब- आज जॉब में बुध व शुक्र का सपोर्ट रहेगा। जॉब में नामांक 06 के उच्चाधिकारी नवीन उत्तरदायित्व का निर्वहन दे सकते हैं।
स्वास्थ्य सुख- शुगर व बीपी के रोगी सावधानी बरतें।


Ank rashifal today: जन्मांक 07
आज का शुभ अंक- 06
आर्थिक स्थिति व जॉब- व्यवसाय में किसी नवीन कार्य के आगमन से सफल रहेंगे। जॉब में प्रमोशन हो सकता है।

स्वास्थ्य सुख- बुध स्किन रोग देता है। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा परेशान  रह सकते हैं।

Ank rashifal today: जन्मांक 08
आज का शुभ अंक- 05
आर्थिक स्थिति व जॉब- व्यवसाय को लेकर बुध व शनि का सपोर्ट कोई नवीन पद का विचार दे सकता है। जॉब में भी बुध इस अंक स्वामी शनि के साथ प्रोग्रेस देंगे।
स्वास्थ्य सुख- हेल्थ बेहतर रहेगी।


Ank rashifal today: जन्मांक 09
आज का शुभ अंक- 02
आर्थिक स्थिति व जॉब- बुध ,सूर्य व मंगल जॉब में लाभ दे सकते हैं। भाग्य स्वामी बुध व्यवसाय के लिए उन्नतिकारक है।
स्वास्थ्य सुख- श्वांश के मरीज सावधानी बरतें।


End of Article