Aaj Ka Panchang: 20 सितंबर का पंचांग- आज है श्राद्ध की दशमी तिथि, देखें कब है शुभ मुहूर्त व राहुकाल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 19, 2022, 05:41 PM IST

Panchang Today (आज का पंचांग) 20 September 2022: आज श्राद्ध की दशमी तिथि है। देखें 20 सितंबर 2022, दिन मंगलवार का पंचाग विस्तार से। आज पुनर्वसु नक्षत्र रहेगा। जानें दिन में कब नहीं करना है कोई शुभ काम।

Aaj Ka Panchang: 20 सितंबर का पंचांग- आज है श्राद्ध की दशमी तिथि, देखें कब है शुभ मुहूर्त व राहुकाल

Panchang Today (आज का पंचांग) 20 September 2022: आज आश्विन माह कृष्ण पक्ष की दशमी है। आज श्राद्ध की दशमी तिथि है। मंगलवार का व्रत भी है। हनुमान जी की पूजा करते हैं। भगवान राम के नाम का संकीर्तन की जाती है। पुनर्वसु नक्षत्र है। आज श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। आज विष्णु जी की उपासना के साथ लक्ष्मी जी की पूजा भी करें। आज मंगलवार का व्रत रहें। सुंदरकांड का पाठ करें। हनुमानबाहुक के पाठ का आज बहुत महत्व है। शिव मंदिर में भगवान शिव का गंगा जल से रुद्राभिषेक करें। सायंकाल महिलाएं शिव मंदिर जाकर भगवान शिव व माता पार्वती की विधिवत पूजा अर्चना करती हैं। हनुमान जी की स्तुति करें। आज मसूर व गुड़ के दान का बहुत महत्व है। श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें। आज दान  का अनन्त पुण्य है। आज व्रत रखने का महान दिवस है।

प्रातःकाल पंचांग का दर्शन, अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

Aaj Ka Panchang 20 September 2022 in Hindi

दिनांक- 20 सितंबर 2022

दिवस- मंगलवार

माह- आश्विन, कृष्ण पक्ष 

तिथि- दशमी

सूर्योदय- 06:12 am

सूर्यास्त- 06:16 pm

नक्षत्र- पुनर्वसु

सूर्य राशि- कन्या

चन्द्र राशि- मिथुन 02:25 pm तक फिर कर्क

करण- वणिज

योग- वरीयान

20 सितंबर 2022 के शुभ मुहूर्त

20 सितंबर 2022 का अभिजीत मुहू्र्त- 11:58 am से 12:48 pm तक। 

20 सितंबर 2022 का विजय मुहूर्त- 02:29 pm से 03:28 pm तक

20 सितंबर 2022 का गोधुली मुहूर्त- 06:19 pm से 06:56 pm तक

20  सितंबर 2022 का अशुभ मुहूर्त

राहुकाल- दोपहर 03 बजे से 04:30 बजे तक

End of Article