Aaj Ka Panchang: 19 अगस्त का पंचाग- जानें तिथि, शुभ मुहूर्त व राहुकाल, इन योग में मनाई जाएगी जन्माष्टमी 2022

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 19, 2022, 06:19 AM IST

Panchang Today (आज का पंचांग) 19 August 2022: देखें 19 अगस्त का संपूर्ण पंचाग विस्तार से। आज जन्माष्टमी 2022 का पर्व मनाया जा रहा है। जानें आज कब है शुभ समय और कब से कब तक रहेगा राहुकाल।

Aaj Ka Panchang: 19 अगस्त का पंचाग- जानें तिथि, शुभ मुहूर्त व राहुकाल, इन योग में मनाई जाएगी जन्माष्टमी 2022

Panchang Today (आज का पंचांग) 19  August 2022: आज भाद्रपद माह कृष्ण पक्ष की अष्टमी है।रोहिणी नक्षत्र है।आज श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व है।परमब्रम्ह भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव है। आज व्रत रखकर भगवान कृष्ण जी की पूजा करते हैं।आज बहुत पावन व्रत है। भगवान विष्णु  जी को प्रसन्न करने का पावन व्रत है। आज भगवान शिव जी की उपासना के साथ माता दुर्गा जी की पूजा भी करें। आज सत्यनारायण कथा करने का बहुत सुंदर अवसर है। मंदिर में बाल कृष्ण जी का दर्शन करें व श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। हनुमानबाहुक व गणेश स्तोत्र के पाठ का आज बहुत महत्व है। आज शिव मंदिर में भगवान शिव को दुग्ध,गंगाजल व शहद से रुद्राभिषेक करें व उनको बेल पत्र अर्पित करें। जन्माष्टमी का पावन पर्व धूमधाम से मनाएं।

दुर्गा जी की स्तुति करें।आज दान का बहुत महत्व व पुण्य है।आज पुण्य संचय करने का महान दिवस है।गुरुवार को विष्णु उपासना व व्रत का पुण्य भी है। प्रातःकाल पंचाग का दर्शन, अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

Aaj Ka Panchang 19 August 2022 in Hindi

दिनांक-19 अगस्त 2022
दिवस - शुक्रवार
माह - भाद्रपद, कृष्ण पक्ष
तिथि- अष्टमी। जन्माष्टमी का पावन पर्व।
सूर्योदय-05:57am
सूर्यास्त-06:51pm
नक्षत्र - रोहिणी
सूर्य राशि - सिंह
चन्द्र राशि- वृष
करण-बालव
योग-ध्रुव









19 अगस्त 2022 के शुभ मुहूर्त

19 अगस्त 2022 का अभिजीत मुहूर्त - 11:53am से 12:42 pm तक।

19 अगस्त 2022 का विजय मुहूर्त - 02:32pm से 03:29 pm तक

19 अगस्त 2022 का गोधुली मुहूर्त - 06:46pm से 07:19pm तक

19 अगस्त 2022 का अशुभ मुहूर्त

राहुकाल - प्रातःकाल 10:30 बजे से 12 बजे तक

End of Article