Aaj Ka Panchang: 18 अगस्त का पंचाग- जानें तिथि, शुभ मुहूर्त व राहुकाल, जानें क्या आज लगेगा रोहिणी नक्षत्र

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 18, 2022, 06:09 AM IST

Panchang Today (आज का पंचांग) 18 August 2022: देखें 18 अगस्त का संपूर्ण पंचाग विस्तार से। आज कई जगह जन्माष्टमी का पर्व मनाया जा रहा है। जानें क्या आज रोहिणी नक्षत्र लगेगा। साथ आज कब है शुभ समय और कब से कब तक रहेगा राहुकाल।

Aaj Ka Panchang: 18 अगस्त का पंचाग- जानें तिथि, शुभ मुहूर्त व राहुकाल, जानें क्या आज लगेगा रोहिणी नक्षत्र

Panchang Today (आज का पंचांग) 18 August 2022: आज भाद्रपद माह कृष्ण पक्ष की सप्तमी है। भरणीनक्षत्र है। आज लोग गुरुवार का व्रत रखकर भगवान विष्णु जी की पूजा करते हैं। आज बहुत पावन व्रत है। भगवान विष्णु जी को प्रसन्न करने का पावन व्रत है। आज भगवान शिव जी की उपासना के साथ माता दुर्गा जी की पूजा भी करें। आज सत्यनारायण कथा करने का बहुत सुंदर अवसर है। मंदिर में विष्णु जी का दर्शन करें व श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। हनुमानबाहुक व गणेश स्तोत्र के पाठ का आज बहुत महत्व है। आज शिव मंदिर में भगवान शिव को दुग्ध, गंगाजल व शहद से रुद्राभिषेक करें व उनको बेल पत्र अर्पित करें।

दुर्गा जी की स्तुति करें।आज दान का बहुत महत्व व पुण्य है।आज पुण्य संचय करने का महान दिवस है।गुरुवार को विष्णु उपासना व व्रत का पुण्य भी है। सुबह के समय पंचांग का दर्शन, अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है।

Aaj Ka Panchang 18 August 2022 in Hindi

दिनांक-18 अगस्त, 2022
दिवस-गुरुवार
माह-भाद्रपद, कृष्णपक्ष
तिथि-सप्तमी 
सूर्योदय-05:55am
सूर्यास्त-06:54pm
नक्षत्र-भरणी
सूर्य राशि- सिंह
चन्द्र राशि- मेष
करण-विष्टि
योग-वृद्धि









18 अगस्त 2022 के शुभ मुहूर्त

18 अगस्त 2022 का अभिजीत मुहूर्त - 11:53am से 12:42 pm तक।

18 अगस्त 2022 का विजय मुहूर्त - 02:32pm से 03:29 pm तक

18 अगस्त 2022 का गोधुली मुहूर्त - 06:46pm से 07:19pm तक

18 अगस्त 2022 का अशुभ मुहूर्त

राहुकाल - दोपहर 03 बजे से 04:30 बजे तक

End of Article