Aaj Ka Panchang: 17 अगस्त का पंचाग- देखें तिथि, शुभ मुहूर्त व राहुकाल, जानें बुधवार यानी आज रहेगा कौन सा नक्षत्र

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 17, 2022, 06:06 AM IST

Panchang Today (आज का पंचांग) 17 August 2022: 17 अगस्त को बुधवार का दिन है और भाद्रपद माह कृष्ण पक्ष की खष्ठी तिथि है। जानें शुभ मुहूर्त व राहुकाल। क्या रहेगा नक्षत्र और कब नहीं करनी चाहिए आपको यात्रा।

Aaj Ka Panchang: 17 अगस्त का पंचाग- देखें तिथि, शुभ मुहूर्त व राहुकाल, जानें बुधवार यानी आज रहेगा कौन सा नक्षत्र

Panchang Today (आज का पंचांग) 17 August 2022: आज भाद्रपद माह कृष्ण पक्ष की खष्ठी है। अश्वनी नक्षत्र है। आज गणेश जी की उपासना के साथ लक्ष्मी जी की पूजा भी करें। आज मंगलवार व्रत का पारण करें। सुंदरकांड का पाठ करें। हनुमानबाहुक व गणेश स्तोत्र के पाठ का आज बहुत महत्व है। शिव मंदिर में भगवान शिव का रुद्राभिषेक करें। गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें। हनुमान जी व गणेश जी की स्तुति करें। आज मूंग के दान का बहुत महत्व व पुण्य है। आज व्रत रखने का महान दिवस है।

प्रातःकाल पंचांग का दर्शन, अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

Aaj Ka Panchang 17 August 2022 in Hindi

दिनांक- 17 अगस्त 2022

दिवस- बुधवार

माह- भाद्रपद, कृष्ण पक्ष

तिथि- खष्ठी 

सूर्योदय- 05:55 am

सूर्यास्त- 06:55 pm

नक्षत्र- अश्विनी

सूर्य राशि- सिंह

चन्द्र राशि- मेष

करण- गर

योग- गण्ड

17 अगस्त 2022 के शुभ मुहूर्त

17 अगस्त 2022 का अभिजीत- नही है।

17 अगस्त 2022 का विजय मुहूर्त- 02:27 pm से 03:19 pm तक

17 अगस्त 2022 का गोधुली मुहूर्त- 06:17 pm से 06:35 pm तक

17 अगस्त 2022 का अशुभ मुहूर्त

राहुकाल- दोपहर 12 बजे से 01:30 बजे तक

End of Article