Akshay Navami Par Kya Karen Kya Na Karen: आजअक्षय नवमी है। इसे आंवला नवमी भी कहते हैं। तो आज आंवला नवमी पर क्या आंवला खा सकते हैं? आंवला नवमी पर चावल खाना चाहिए या नहीं? ऐसे सभी सवालों के जवाब यहां मौजूद हैं। अक्षय नवमी पर क्या करें, क्या न करें इसकी पूरी लिस्ट आप यहां से देख सकते हैं। यहां आंवला नवमी से जुड़े कई तरह के सवालों के जवाब मौजूद हैं।
आंवला नवमी पर क्या करना चाहिए-
- सूर्योदय से पहले उठकर स्नान करें
- आंवले के पेड़ की पूजा करें
- भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा करें
- आंवले का सेवन करें
- आंवले के पेड़ के नीचे खाना पकाकर खाएं
- दान-पुण्य करें
आंवला नवमी पर क्या नहीं करना चाहिए-
- आंवले के पेड़ को नुकसान न पहुचाएं
- प्याज, लहसुन और मांस न खाएं
- झूठ, कलह और गुस्सा न करें
- आंवला तोड़ने के बाद पूजा न करें
- काले रंग के कपड़े न पहनें
- अगर आप व्रत में हैं तो चावल न खाएं
- दान करने में कंजूसी न करें
क्या आंवला नवमी पर आंवला खा सकते हैं?
हां, आंवला नवमी के दिन आंवला खाना शुभ माना जाता है। अक्षय नवमी पर आंवले के पेड़ की पूजा के बाद आंवले का प्रसाद खाया जाता है।
आंवला नवमी पर चावल खाना चाहिए या नहीं?
आंवला नवमी पर चावल खा सकते हैं। अगर आप उपवास में हैं तो आपको चावल नहीं खाना चाहिए। लेकिन अगर केवल पूजा करते हैं और व्रत में नहीं है तो आप चावल खा सकते हैं। वहीं, अगर आंवला नवमी पर एकादशी भी है तो चावल नहीं खा सकते हैं।
