अध्यात्म

Amitabh Bachchan Birthday: बिग बी हमेशा धारण करते हैं नीलम की ये अंगूठी, जानें क्या है वजह

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 11, 2022, 08:48 AM IST

Amitabh Bachchan Birthday: बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन का करियर हमेशा से बुलंदियों पर नहीं रहा है, बीच में एक दौर ऐसा भी था जब एक्टर बुरे समय से गुजर रहे थे। जिसके बाद से ही अमिताभ बच्चन का ज्योतिष शास्त्र पर भी रुझान बढ़ गया।

Image

Amitabh Bachchan Have Faith In Astrology As He Wears Blue Sapphire Ring For Good Luck

KEY HIGHLIGHTS
  • अमिताभ बच्चन आज 80वां जन्मदिन मना रहे हैं।
  • बिग बी का एस्ट्रोलॉजी में भी काफी विश्वास है।
  • वह हमेशा एक नीलम अंगूठी धारण करते हैं।

Amitabh Bachchan Blue Sapphire Ring: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन आज 11 अक्टूबर 2022 को अपना 80वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस उम्र में भी एक्टर की लोकप्रियता आसमान छू रही है। आज भी अपनी फिल्मों के साथ वह खूब सराहना बटोर रहे हैं। फिर चाहे ‘ब्राह्मस्त्र’ हो या ‘गुड बाय’ अमिताभ बच्चन अपने बेहतरीन एक्टिंग दिखा चुके हैं। फिल्मों के अलावा बिग बी अपने टीवी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के लिए भी जाने जाते हैं। हालांकि करियर की इस बुलंदी पर पहुंचने तक का सफर अमिताभ बच्चन के लिए काफी उतार चढ़ाव वाला रहा है।

अमिताभ बच्चन के करियर में एक समय ऐसा भी रहा है जब उनकी फिल्में नहीं चल रही थी, उन्हें पैसों की किल्लत का भी सामना करना पड़ा था। जिसके बाद से ही बिग बी ज्योतिष शास्त्र का भी सहारा लेते नजर आए हैं। जिसके बाद एक बार फिर अमिताभ बच्चन के करियर मे उड़ान भरी और उन्हें दोबार शोहरतों की उंचाईयों तक पहुंचा दिया।

एस्ट्रोलॉजी पर यकीन करते हैं बिग बी

बॉलीवुड के ‘शहंशाह’ एक्टर अमिताभ बच्चन ने अपने करियर में एस्ट्रोलॉजी पर विश्वास करना शुरू कर दिया। बिग बी के अलावा ऐसे कई एक्टर हैं जो ज्योतिष शास्त्र पर विश्वास करते हैं। ज्योतिष शास्त्र पर यकीन करने की वजह से ही एक्टर अपने हाथों में नीलम रत्न की अगूंठी पहनना शुरू कर दी।

नीलम की अंगूठी पहने नजर आते हैं बच्चन

अमिताभ बच्चन अक्सर अपनी नीलम की अंगूठी पहने नजर आते हैं। अभिनेता अमिताभ बच्चन के अनुसार ज्योतिष शास्त्र में विश्वास उनके करियर के लिए काफी सकारात्मक रहा है। यही वो कारण हैं कि जब अमिताभ बच्चन की किस्मत खराब चल रही थी तो उन्होंने नीलम की अंगूठी को धारण करने का फैसला किया। इस नीलम की अंगूठी के साथ ही उन्होंने दूसरे हाथ में पन्ना भी पहना हुआ है।

टोटकों में विश्वास करते हैं बच्चन?

वैसे तो लोग अक्सर कुछ प्रकार के टोटकों में विश्वास करते हैं। अभिनेता अमिताभ बच्चन के भी अपने कुछ अलग ही टोटके हैं। अमिताभ बच्चन ने एक बार खुलासा किया था कि वह कभी भी टीम इंडिया का टीवी पर लाइव मैच नहीं देखते क्योंकि उनको हमेशा ऐसा ही लगता ही कि जब भी वह मैच देखते हैं तो इंडिया हारने लगती है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article