अध्यात्म

Akshaya Tritiya Katha In Hindi: अक्षय तृतीया का व्रत रखने वाले जरूर पढ़ें ये कथा, मां लक्ष्मी की खूब बरसेगी कृपा

Akshaya Tritiya (Akha Teej) 2025 Katha In Hindi (अक्षय तृतीया व्रत कथा): अक्षय तृतीया को आखा तीज और अख तीज के नाम से भी जाना जाता है। वैदिक ज्योतिष अनुसार ये बेहद शुभ दिन होता है। इसलिए इस दिन पर शुभ कार्य किए जाने की परंपरा है। इस दिन कई लोग व्रत रखते हैं और इस कथा का पाठ जरूर करते हैं।

Image

अक्षय तृतीया की पावन कथा

Akshaya Tritiya (Akha Teej) 2025 Katha In Hindi (अक्षय तृतीया व्रत कथा): अक्षय तृतीया की पौराणिक कथा अनुसार प्राचीन काल में एक छोटे से गांव में धर्मदास नाम का एक गरीब वैश्य रहता था। जो हमेशा अपने परिवार के भरण-पोषण के लिए चिंतित रहता था। वो बहुत धार्मिक पृव्रत्ति का था। पूजा-पाठ में उसका बहुत मन लगता था। एक दिन उसने मार्ग पर जाते समय कुछ ऋषियों के मुख से अक्षय तृतीया व्रत के महात्म्य के बारे में सुना। तब उसने भी इस दिन व्रत रखकर दान-पुण्य के कार्य करने का विचार किया।

जब अक्षय तृतीया आई तो उसने उस दिन सुबह जल्दी उठकर गंगा में स्नान करने के बाद विधिपूर्वक देवी-देवताओं की पूजा की और व्रत रखा। साथ ही अपने सामर्थ्यानुसार जल से भरे घड़े, पंखे, चावल, नमक, जौ, सत्तू, गेंहू, गुड़, घी, दही, सोना तथा वस्त्र आदि चीजों का दान किया। इसके बाद उसके जीवन में जब भी अक्षय तृतीया का पावन पर्व आया तब-तब उसने पूरी श्रद्धा से व्रत रख दान-पुण्य के कार्य किए।

कहते हैं अक्षय तृतीया व्रत को रखने और इस दिन दान-पुण्य करने से ही यही वैश्य दूसरे अगले जन्म में कुशावती का राजा बना। वह इतना धनी और प्रतापी राजा था कि त्रिदेव तक उसके दरबार में अक्षय तृतीया के शुभ दिन पर ब्राह्मण का वेष धारण करके आते थे और उसके महायज्ञ में शामिल होते थे।

लेकिन इतना संपन्न होने के बाद भी उसे कभी भी अपनी श्रद्धा और भक्ति का घमंड नहीं हुआ और हमेशा धर्म के मार्ग पर चलता रहा। माना जाता है कि यही राजा आगे के जन्मों में भारत के प्रसिद्ध सम्राट चंद्रगुप्त के रूप में पैदा हुआ। कहते हैं अक्षय तृतीया के दिन जो भी इस कथा का महत्त्व सुनता है और विधि विधान से पूजा और दान आदि कार्य करता है, उसे अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है। साथ ही उसके जीवन में सदैव सुख-समृद्धि बनी रहती है।

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article