Akshaya Tritiya Shubh Muhurat 2025 For Gold-Silver Purchase: साल में कुछ तिथियां ऐसी होती हैं जिन्हें अबूझ मुहूर्त कहते हैं। ये वो मुहूर्त होता है जिसमें कोई भी शुभ काम करने के लिए शुभ मुहूर्त देखने की जरूरत नहीं पड़ती। अक्षय तृतीया का दिन इन्हीं में से एक होता है। बता दें इस साल अक्षय तृतीया 30 अप्रैल 2025 को मनाई जा रही है। चलिए आपको बताते हैं अक्षय तृतीया पर खरीदारी के शुभ मुहूर्त क्या-क्या रहेंगे।
अक्षय तृतीया पर सोने की खरीदारी का मुहूर्त 2025 (Akshaya Tritiya Gold Purchase Muhurat 2025)
अक्षय तृतीया पर सोने की खरीदारी का शुभ मुहूर्त 29 अप्रैल 2025 की शाम 05:31 से शुरू होकर 30 अप्रैल की दोपहर 02:12 तक रहेगा। 29 अप्रैल 2025 को शुभ चौघड़िया मुहूर्त रात 08:16 से 09:37 बजे तक फिर रात 10:57 से 03 बजे तक रहेगा। वहीं 30 अप्रैल को शुभ चौघड़िया मुहूर्त सुबह 05:41 से 09:00 तक, इसके बाद 10:39 से 12:18 तक रहेगा।
अक्षय तृतीया पर क्या-क्या खरीद सकते हैं (Akshaya Tritiya Par Kya-Kya Kharid Sakte Hain)
अक्षय तृतीया पर सोने-चांदी के आभूषण के अलावा पीतल-कांसे के बर्तन, नया वाहन, भूमि, मकान, पीली सरसों, मिट्टी का घड़ा इत्यादि चीजें खरीदना भी शुभ माना जाता है। तो वहीं इस दिन चावल, तिल, ककड़ी, आटा, दाल, गुड़, चना, घी, नमक आदि चीजों का भी दान करना चाहिए।
