अध्यात्म

Ahoi Ashtami Aaj Taare kitne Baje Niklegae (13- Oct-25): आज अहोई अष्टमी का तारा कितने बजे निकलेगा- जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, बीकानेर और जैसलमेर में सितारे निकलने का समय, आज सूर्यास्त कितने बजे होगा

Ahoi Ashtami Aaj Taare kitne Baje Niklegae (13-oct-2025) राजस्थान (जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, बीकानेर और जैसलमेर) में सितारे निकलने का समय, अहोई अष्टमी व्रत पूजा सूर्यास्त आज कब है: राजस्थान के अलग-अलग शहरों में अहोई अष्टमी का चांद और तारा आज कितने बजे निकलने वाला है ये आप यहां से जान सकते हैं। यहां तारे निकलने का सही समय बताया गया है।

Image

अहोई अष्टमी 2025 पर राजस्थान के जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, बीकानेर और जैसलमेर में तारा निकलने का समय (pic credit: canva)

Ahoi Ashtami Puja Aaj Sitare kitne Baje Niklege (अहोई अष्टमी व्रत): आज अहोई अष्टमी है ये व्रतमाताएं अपने बच्चों की रक्षा, लंबी आयु और खुशहाली के लिए रखती हैं। माना जाता है कि अहोई माता की पूजा से बच्चों की हर तरह की बुराई से रक्षा होती है। इस दिन मां निर्जला व्रत कर अहोई माता से अपने बच्चों की सलामती और भलाई की कामना करती हैं। आज चांद और तारे के दर्शन करने के बाद ही व्रत खोला जाता है। अगर आप राजस्थान में रहती हैं और अहोई अष्टमी का व्रत रख रही हैं तो आपको यहां से राजस्थान के शहरों का चांद-तारे निकलने का समय पता चलेगा।

Rajasthan Mein Tare Kitne Baje Niklega Aaj

जयपुर में आज चांद-तारे कब निकलेंगे06:20 PM
उदयपुर में आज चांद-तारे कब निकलेंगे06: 18 PM
जैसलमेर में आज चांद-तारे कब निकलेंगे06:17 PM
जोधपुर में आज चांद-तारे कब निकलेंगे06:20 PM
सालासर में आज चांद-तारे कब निकलेंगे06:17 PM
सीकर में आज चांद-तारे कब निकलेंगे06:17 PM
अलवर में आज चांद-तारे कब निकलेंगे06:19 PM
बीकानेर में आज चांद-तारे कब निकलेंगे06:17 PM

अहोई अष्टमी पर तारे देखने के बाद क्या किया जाता है?

महिलाएं बाहर आकर आसमान में सबसे पहले दिखने वाले तारे (या सप्तर्षि तारे) को देखती हैं। फिर तारे को अर्घ्य अर्पित करती हैं, और अपने बच्चों की दीर्घायु की कामना करती हैं। अहोई माता से प्रार्थना की जाती है कि जैसे आकाश के तारे अमर हैं, वैसे ही मेरी संतान की आयु, स्वास्थ्य और समृद्धि बनी रहे। इसके बाद पूरी-हलवा खाकर व्रत खोला जाता है। कुछ स्थानों पर पति या सास के हाथों से पानी पीकर व्रत तोड़ने की परंपरा भी होती है।

Srishti
सृष्टिauthor

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और साहित्य में गहरी रुचि है। यही वजह है कि उनके लेखों में परंपरा, आस्था और जीवनशैली की सहज समझ खूबसूरती से दिखाई देती है। वह धार्मिक कथाओं, ग्रंथों से जुड़े विषयों, आध्यात्मिक ट्रेंड्स और समकालीन जीवनशैली पर 5,000 से अधिक लेख लिख चुकी हैं। मॉडर्न लाइफस्टाइल और पारंपरिक मूल्यों के बीच संतुलन बनाते हुए वह ऐसे कंटेंट गढ़ती हैं, जो प्रेरक होने के साथ-साथ जानकारीपूर्ण भी होता है।

और पढ़ें
End of Article