अध्यात्म

Ahoi Ashtami Upay: अहोई अष्टमी पर करें ये खास उपाय, संतान को मिलेगी हर खुशी

Ahoi Ashtami Upay 2023: अहोई अष्टमी का व्रत हर साल कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को रखा जाता है। ये व्रत संतान लंबी आयु और उनकी तरक्की के लिए किया जाता है। इस दिन महिलाएं अपने संतान के सुख के लिए व्रत रखती हैं। आइए जानते हैं अहोई अष्टमी के दिन किन उपायों को करना चाहिए।

Image

Ahoi Ashthami

Ahoi Ashtami Upay 2023: हिंदू धर्म में कार्तिक माह का विशेष महत्व है। इस महीने में करवा चौथ से लेकर दिवाली तक कई प्रमुख व्रत और त्योहार आते हैं। अहोई अष्टमी का व्रत इस महीने की कृष्ण पक्ष अष्टमी के दिन मनाया जाता है। इस बार अहोई अष्टमी का व्रत 5 नवंबर यानि कल रखा जाएगा। ये व्रत महिलाएं अपने बच्चों लंबी आयु, सुख और समृद्धि के लिए करती हैं। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं। जिस तरह करवा चौथ का व्रत चंद्रमा के निकलने के बाद समाप्त होता है, उसी तरह अहोई अष्टमी के दिन तारों की पूजा की जाती है और अर्घ्य दिया जाता है। फिर व्रत तोड़ा जाता है। अहोई अष्टमी के दिन कुछ उपायों को करने से संतान को हर तहर की खुशी प्राप्त होती है। आइए जानते हैं इस दिन किन उपायों को करना चाहिए।

अहोई अष्टमी उपाय (Ahoi Ashtami Upay)

पीपल के पास जलाएं दीपक

पीपल का पेड़ हिंदू धर्म में पूजनीय है, इसलिए अष्टमी के दिन रात के समय पीपल के पेड़ के नीचे पांच तेल के दीपक जलाए जाते हैं। इसके साथ ही संतान के सुख की कामना करनी चाहिए। इस उपाय से अहोई माता खुश होती हैं।

गाय को भोजन कराएं

अहोई अष्टमी के दिन आप घर में जो भोजन बनाएं उसमें से आधा भोजन गाय और बछड़े के लिए बचाकर रखें। इस उपाय से आपको जल्द ही संतान की प्राप्ति होगी।

सफेद फूल चढ़ाएं

इस दिन दंपत्ति मिलकर अहोई माता को सफेद फूल चढ़ाते हैं। फिर रात्रि भोजन के समय तारों को अर्घ्य देकर पूजा करें। माना जाता है कि इस उपाय को करने से देवी मां प्रसन्न होती हैं और संतान की समद्धि का आशीर्वाद देती हैं।

तुलसी का पौधा लगाएं

अहोई अष्टमी के दिन अपने घर में तुलसी का पौधा लगाएं और नियमित रूप से उसकी पूजा करें। ऐसा करने से संतान के जीवन में खुशियां आती हैं।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article