अध्यात्म

Ahoi Ashtami 2023 Puja Samagri: अहोई अष्टमी पूजा में किन-किन चीजों की होगी जरूरत, यहां चेक करें पूरी लिस्ट

Ahoi Ashtami Samagri: इस साल अहोई अष्टमी व्रत 5 नवंबर को रखा जाएगा। अहोई अष्टमी व्रत में अहोई माता की तस्वीर, रोली, चूड़ियां, काजल, बिंदी, सिंदूर समेत तमाम सामग्रियों की जरूरत होती है। यहां देखें अहोई अष्टमी सामग्री लिस्ट।

Image

Ahoi Ashtami Puja Samagri List In Hindi

Ahoi Ashtami Puja Samagri List 2023 (अहोई अष्टमी पूजा सामग्री लिस्ट): हिंदू धर्म में अहोई अष्टमी व्रत का विशेष महत्व माना जाता है। ये व्रत माताएं अपनी संतान की लंबी आयु और खुशहाल जीवन की कामना से रखती हैं। कई महिलाएं संतान प्राप्ति की इच्छा से भी ये व्रत रखती हैं। इस बार अहोई अष्टमी व्रत 5 नवंबर, रविवार के दिन रखा जाएगा। इस दिन रवि पुष्य योग और सर्वार्थ सिद्धि योग भी रहेगा। यहां जानिए अहोई अष्टमी पूजा सामग्री की लिस्ट (Ahoi Ashtami Samagri List)।

Ahoi Ashtami Puja Samagri List In Hindi (अहोई अष्टमी पूजा सामान लिस्ट)

  • अहोई माता मूर्ति
  • पूजा रोली
  • अक्षत
  • दूब
  • माला
  • दीपक
  • श्रृंगार का सामान
  • बयाना
  • सात्विक भोजन
  • करवा
  • चावल की कटोरी
  • सिंघाड़े
  • मूली
  • फल
  • पानी का कलश
  • कलावा
  • श्रीफल
  • चौदह पूरी और आठ पुओं का भोग
  • खीर
  • दूध व भात
  • वस्त्र
  • दान दक्षिणा

Ahoi Ashtami Vrat Vidhi In Hindi (कैसे रखें अहोई अष्टमी व्रत)

अहोई अष्टमी व्रत वाले दिन सुबह जल्दी उठ जाएं और स्नान करने के बाद अहोई व्रत का संकल्प लें। इसके बाद दीवार पर अहोई माता की आकृति गेरु या लाल रंग से बनाएं। आप चाहें तो अहोई माता के बने बनाए चित्र की भी पूजा कर सकते हैं। फिर सूर्यास्त के बाद तारे निकलने के बाद पूजा आरंभ करें। पूजा सामग्री में चांदी या सफेद धातु की अहोई और साथ में जल से भरा कलश रखें। साथ ही दूध, भात, हलवा फूल और दीप भी जरूर रखें। फिर अहोई माता को रोली और पुष्प अर्पित करें। उनके सामने दीपक जलाएं और पूजा का आरंभ करें। इस दिन अहोई माता को दूध और भात जरूर अर्पित करें। फिर हाथ में गेहूं के सात दाने और कुछ पैसे लेकर अहोई की कथा सुनें। पूजा के बाद गेहूं के दाने और दक्षिणा सास को देकर उनका आशीर्वाद प्राप्त करें। फिर चंद्रमा को अर्घ्य देकर भोजन करें।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article