Ahoi Ashtami 2023 Date, Time, Puja Muhurat: अहोई अष्टमी का हर साल कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि के दिन रखा जाता है। ये व्रत महिालओं द्वारा संतान की लंबी आयु के लिए किया जाता है। इस बार ये व्रत 5 नवंबर यानि कल रविवार के दिन रखा जाएगा। ऐसा माना जाता है कि अहोई अष्टमी का व्रत विधि- विधान से करने से बच्चों की आयु में वृद्धि होती है इसके साथ ही उनको तरक्की भी मिलती है। जो भी माताएं इस व्रत का पालन करती हैं उनके संतान पर अहोई माता की कृपा हमेशा बनी रहती है। इस दिन पूरे दिन माताएं उपवास रखती हैं और शाम को तारा या चंद्रमा को अर्घ्य देती हैं। उसके बाद ही अपने व्रत का पारण करती हैं। ऐसे में आइए जानते हैं अहोई अष्टमी व्रत का शुभ मुहूर्त और महत्व के बारे में।
अहोई अष्टमी पूजा शुभ मुहूर्त ( Ahoi Ashtami 2023 Puja Muhurat)
अहोई अष्टमी का व्रत इस बार 5 नवंबर को रविवार के दिन रखा जाएगा।अष्टमी तिथि का समय: 5 नवंबर, 1:00 बजे से 6 नवंबर, 3:18 बजे तक।
अहोई अष्टमी पूजा मुहूर्त - 5 नवंबर को शाम 5 :42 से 5 नवंबर को शाम 7:00 बजे तक।
तारा देखने का टाइम- 5 :58 (नवंबर 5, 2023)
