Mars-Venus-Mercury Conjunction 2023: वैदिक ज्योतिष अनुसार वर्तमान में 3 बड़े ग्रह सिंह राशि में एक साथ विराजमान हैं। माना जा रहा है ऐसा संयोग पूरे 50 साल बाद बना है जब मंगल, शुक्र और बुध तीनों की सिंह राशि में युति हुई है। इस त्रिग्रही योग का प्रभाव वैसे तो सभी 12 राशियों पर पड़ेगा। लेकिन 3 ऐसी राशियां हैं जिनकी इस योग से किस्मत चमक उठेगी। 7 अगस्त तक का समय इन राशियों के लिए शानदार रहेगा। जानिए ये कौन सी लकी राशियां हैं।
सिंह राशि
मंगल-शुक्र-बुध की युति सिंह राशि वालों के लिए लाभकारी साबित होगी। ये त्रिग्रही योग आपको मालामाल करने का काम करेगा। जीवनसाथी से साथ संबंध और भी ज्यादा मजबूत हो जायेंगे। नौकरी में आ रही परेशानियां दूर होंगी। बिजनेस में अच्छा लाभ प्राप्त करने के अवसर मिलेंगे। परिवार का हर काम में सहयोग मिलेगा। धन में वृद्धि के प्रबल आसार दिखाई दे रहे हैं।
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए ये योग शुभ साबित होगा। करियर में अच्छे परिणाम मिलेंगे। आय में वृद्धि होगी। भाग्य मजबूत रहेगा। परिवार में खुशियां बनी रहेंगी। मां लक्ष्मी की आप पर विशेष कृपा बरसेगी। एक से अधिक माध्यमों से धन प्राप्त करने में सफल रहेंगे। आर्थिक स्थिति काफी मजबूत रहेगी। कुल मिलाकर समय आपके लिए अच्छा है। सेहत अच्छी रहेगी। परिवार वालों का हर काम में साथ मिलेगा।
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों को त्रिग्रही योग भरपूर लाभ देगा। बिजनेस में लाभ कमाने के अच्छे मौके मिलेंगे। अटके हुए कार्य आप इस अवधि में पूरा कर सकेंगे। करियर में सफलता पाने के लिए सुनहरा समय है। आय में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। नए काम की शुरुआत करने के लिए समय बेहद अनुकूल दिख रहा है। नए वाहन या मकान की खरीदारी का सपना पूरा हो सकता है। लव लाइफ के लिए भी ये समय काफी सकारात्मक रहेगा।
