अध्यात्म

365 दिनों बाद सूर्य के मिथुन राशि में आने से बनेगा बुधादित्य योग- इन राशियों का गोल्डन पीरियड होगा शुरू

Budhaditya Yoga: सूर्य देव 15 जून से 16 जुलाई तक मिथुन राशि में रहेंगे। जहां इनकी युति बुध ग्रह से होगी। दोनों मिलकर बुधादित्य योग का निर्माण करेंगे। जानिए ये योग किन राशि वालों के लिए लकी साबित होगा।

Image

365 दिनों बाद सूर्य के मिथुन राशि में आने से बनेगा बुधादित्य योग

Budhaditya Yoga Horoscope: ज्योतिष शास्त्र में बुधादित्य योग को बेहद शुभ योग माना जाता है जो सूर्य और बुध के मिलने से बनता है। 14 जून को मिथुन राशि में ये शुभ योग शुरू होने जा रहा है जो 29 जून तक रहेगा। बुधादित्य योग के ये 15 दिन 3 राशि वालों को भरपूर लाभ देंगे। इन राशियों के अच्छे दिन शुरू हो जाएंगे। चलिए जानते हैं बुधादित्य योग से किन-किन राशियों को लाभ मिलने वाला है।

वृषभ राशि

पहली राशि जिसे बुधादित्य योग से लाभ मिलने वाला है वो है वृषभ राशि। इस दौरान आपके पास पर्याप्त मात्रा में धन मौजूद रहेगा। आपकी सभी इच्छाएं पूरी होगी। शुभ समाचार सुनने को मिलेंगे। कोई महत्वपूर्ण कार्य बनेगा। बिजनेस में खूब तरक्की मिलेगी। आय के नए स्रोत बनेंगे। समाज में मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए भी बुधादित्य योग बेहद शुभ रहेगा। अचानक से धन लाभ होगा। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा जिस वजह से हर काम में सफलता पाने में कामयाब रहेंगे। अटका हुआ धन आपको वापस मिलेगा। जो लोग शादीशुदा हैं उनका वैवाहिक जीवन शानदार रहने वाला है। मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए ये योग लकी साबित होगा। इस दौरान आपके लिए धन प्राप्ति के रास्ते खुलेंगे। वाहन या कोई प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं। आर्थिक स्थिति बढ़िया रहेगी। अगर आप नौकरी के क्षेत्र से जुड़े हैं तो करियर में वेतन वृद्धि की भी संभावना है।

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article