अध्यात्म

शुक्र-बुध की युति से बनेगा 'लक्ष्मी नारायण योग', 15 दिन तक खूब पैसा कमाएंगी ये 4 राशियां

Laxmi Narayan Yog: वैदिक ज्योतिष में ग्रहों की युति को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। 12 जून को शुक्र मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे तो 14 जून को बुध देव का इस राशि में प्रवेश होगा। दोनों की मिथुन राशि में युति कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ रहेगी। चलिए जानते हैं ये कौन सी राशियां हैं।

Image

शुक्र-बुध की युति से बनेगा 'लक्ष्मी नारायण योग'

Laxmi Narayan Yog: ज्योतिष शास्त्र में शुक्र देव और बुध देव की युति को बेहद शुभ माना जाता है। जब ये दोनों ग्रह किसी राशि में साथ आते हैं तो लक्ष्मी नारायण योग का निर्माण होता है। मान्यता अनुसार इस योग के बनने से भगवान विष्णु की असीम कृपा प्राप्त होती है। ये योग अचानक से धन लाभ करवाता है। चलिए जानते हैं लक्ष्मी नारायण योग से किन राशि वालों की किस्मत चमकने वाली है।

लक्ष्मी नारायण योग इन राशियों को करेगा मालामाल

मिथुन

मिथुन राशि वालों को लक्ष्मी नारायण योग से अथाह लाभ मिलेगा। ये योग आपको अमीर बनाने का काम करेगा। अलग-अलग स्रोतों से धन की प्राप्ति होगी। पारिवारिक जीवन में सफलता मिलेगी। ये अवधि धन का निवेश करने के लिए भी अच्छी रहेगी।

सिंह

सिंह राशि वालों को लक्ष्मी नारायण योग खूब लाभ देगा। जो लोग सरकारी नौकरी कर रहे हैं उन्हें शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। आर्थिक जीवन में सफलता मिलेगी। अटके हुए काम इस अवधि में पूरे होंगे। विदेश यात्रा के भी संकेत मिल रहे हैं।

कन्या

कन्या राशि के जातकों को ये योग अपार लाभ देने का काम करेगा। जिन जातकों का अपना व्यापार है उन्हें अच्छा मुनाफा होगा। आर्थिक समस्याओं से मुक्ति मिल जाएगी। घर-परिवार में हंसी-ख़ुशी का वातावरण बना रहेगा।

धनु

धनु राशि वालों के लिए भी ये योग उत्तम रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। नए की शुरुआत करेंगे। घर की खरीदारी का सपना पूरा हो सकता है। काम के सिलसिले में विदेश यात्रा पर जा सकते हैं।

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article