अध्यात्म

Chanakya Niti: इन तीन कार्यों को करने में आप कभी भी न करें शर्म, पड़ सकते हैं भारी मुश्किल में

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 24, 2023, 03:32 PM IST

Chanakya Niti in Hindi: आचार्य चाणक्‍य ने अपने नीति शास्‍त्र में जीवन के कठिन सिद्धतों को आसान और व्‍यवहारिक भाषा में समझाया है। चाणक्‍य ने विस्‍तार से बताया है कि, लोगों को क्या करना चाहिए और क्‍या नहीं करना चाहिए। साथ ही यह भी बताया है कि व्‍यक्ति को किन कार्यों को करने में कभी शर्म नहीं करना चाहिए।

Image

शर्म करने से जीवन भर पड़ेगा पछताना

KEY HIGHLIGHTS
  • गुरु से ज्ञान हासिल करने में शर्म करने वाले रह जाते हैं अज्ञानी
  • अपने उधार का पैसा मांगने में संकोच पहुंचा सकता है नुकसान
  • अपने अधिकारों का प्रयोग करने में शर्म डाल सकती है मुश्किल में


Chanakya Niti in Hindi: आचार्य चाणक्य राजनीति शास्त्र, अर्थशास्त्र, समाजशास्त्र और नीतिशास्त्र प्रखंड ज्ञाता थे। आचार्य चाणक्‍य ने चंद्रगुप्त को सम्राट बनाया और खुद महामंत्री बनें, लेकिन इसके बाद भी साधारण जीवन व्यतीत किया। आचार्य ने अपने नीति शास्‍त्र में जीवन के कठिन सिद्धतों को आसान और व्‍यवहारिक भाषा में समझाया है। चाणक्‍य की इन नीतियों को अपनाकर आज भी लोग सफलता हासिल कर रहे हैं। आचार्य ने जीवन में क्या करना चाहिए और क्‍या नहीं करना चाहिए, इन सभी चीजों के बारे में विस्‍तार से बताया है। आचार्य चाणक्‍य ने कुछ ऐसे कार्यों के बारे में भी बताया है, जिसे करने में लोगों को कभी भूलकर भी शर्म नहीं करनी चाहिए।

गुरु से ज्ञान लेने से पीछे न हटें

आचार्य चाणक्य कहते हैं कि, ज्ञान हासिल करने में कभी भी लोगों को शर्म नहीं करनी चाहिए। जो लोग बिना किसी भय या शर्म के अपने गुरु से ज्ञान को प्राप्‍त करते हैं, वही ज्ञानवान बनते हैं। वहीं जो व्‍यक्ति अपने गुरु से ही प्रश्‍न पूछने में भय और शर्म करते हैं, वे अज्ञानी ही रह जाते हैं। ऐसे लोग अपने जीवन में सिर्फ परेशानियों का सामना करते हैं, इन्‍हें सफलता नहीं मिल पाती है।

अपना पैसा मांगने में न करें संकोच

आचार्य चाणक्य कहते हैं कि, व्‍यक्ति को कभी धन से संबंधित किसी भी मामले में संकोच नहीं करना चाहिए, जो लोग धन से जुड़े मामलों में संकोच करते हैं, उन्‍हें आर्थिक समस्‍याओं का सामना करना पड़ता है। व्‍यक्ति को कभी भी दूसरों को दिया कर्ज मांगने में लज्‍जा महसूस नहीं करनी चाहिए और न ही देरी करनी चाहिए। साथ ही अगर आप किसी के साथ व्यापार करते हैं तो उसके साथ भी धन से जुड़े मामले में स्पष्ट व्यव्हार रखें अन्यथा आपको धन की हानि हो सकती है।

अधिकार प्रयोग करने में न करें शर्म

आचार्य चाणक्‍य कहते हैं कि, हर व्‍यक्ति के पास उसके कुछ मूलभूत अधिकार होते हैं। समय के साथ इन अधिकारों का प्रयोग करने से पीछे नहीं हटना चाहिए। जो लोग अपने अधिकारों का प्रयोग नहीं करते वे कई तरह की मुश्किलों में फंस सकते हैं। ऐसे लोगों को दूसरे लोग कमजोर समझने लगते हैं और फिर अधिकारों का हनन शुरू कर देते हैं।

(डिस्क्लेमर: यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article