अध्यात्म

Chanakya Niti: महिलाएं अपने पति को कभी नहीं बताती ये राज, जीवन भर रखती हैं अपने पास

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 27, 2022, 12:28 PM IST

Chanakya Niti in Hindi: पति और पत्‍नी का रिश्‍ता बेहद खास होता है। यह विश्‍वास और भरोसे के मजबूत डोर से बंधा होता है। कहा जाता है कि इस रिश्‍ते में कोई राज नहीं होता है, लेकिन चाणक्‍य कहते हैं कि महिलाएं अपने पति से कई बातें छिपाती हैं। महिलाएं अपने इन राज को कभी नहीं खोलना चाहती हैं।

Image

महिलाएं अपने पति के सामने कभी नहीं खोलती हैं ये चार राज

KEY HIGHLIGHTS
  • महिलाएं हमेशा अपने एकतरफा प्‍यार को राज रखती हैं
  • महिलाएं हमेशा पति से छुपाकर करती है धन की बचत
  • अपनी बीमारी और रोमांस की इच्‍छा को नहीं करती साझां

Chanakya Niti in Hindi: पति-पत्नी का रिश्ता बेहद खास होता है। विश्‍वास और भरोसे पर टिके इस रिश्‍ता की डोर बेहद मजबूत होती है और जीवनभर दोनों एक दूसरे के साथ रहते हैं। माना जाता है‍ कि इस विश्‍वास के कारण ही पति और पत्‍नी एक दूसरे से कोई राज नहीं छुपाते और एक दूसरे को हर सुख-दुख का भागीदार बनाते हैं। वहीं, अगर आचार्य चाणक्‍य की मानें तो कई ऐसे राज होते हैं जो पत्‍नी अपने पति को नहीं बताती है। चाणक्‍य कहते हैं कि, महिलाएं ये राज जीवन भर अपने पास ही रखती हैं। आचार्य चाणक्‍य कहते हैं कि ये वो राज होते हैं, जो राज रहकर पति पत्‍नी के रिश्‍ते को बिगड़ने की जगह और अधिक मजबूती देते हैं।

एकतरफा प्‍यार के बारे में नहीं बताती

आचार्य चाणक्‍य कहते हैं कि महिला हों या पुरुष, ज्‍यादातर को किसी न किसी से एकतरफा प्‍यार जरूरी होता है। पुरुष तो अपने इस प्‍यार का इजहार कर देते हैं, लेकिन महिलाएं अपने इस एक तरफ प्‍यार के सच को छिपा कर रखती हैं। महिलाएं अपने इस राज को कभी किसी के सामने नहीं खोलना चाहती।

रोमांस का इजहार नहीं करती

चाणक्‍य नीति कहते हैं कि पति-पत्नी के रिश्‍ते को मजबूत बनाने में रोमांस का अहम भूमिका होती है। दोनों के एक साथ बिताये गए अंतरंग पलों के बारे में पति द्वारा पत्‍नी से पूछे जाने पर भी वो पूरा सच नहीं बताती हैं। रोमांस को लेकर महिलाओं में कई तरह की इच्छा होती है, लेकिन वे खुल कर अपनी इच्‍छा व संतुष्टि के बारे में नहीं बताती हैं।

धन बचत की बात रखती हैं राज

आचार्य चाणक्‍य पत्नियां को घर की लक्ष्मी मानते हुए कहते हैं कि संकट के समय घर को संभालने में सबसे बड़ी भूमिका निभाती हैं। पत्‍नी अपने पति द्वारा दिए घर खर्च में से ही बचत कर बुरे वक्‍त के लिए पैसे रखती हैं। लेकिन इसे वे हमेशा राज ही रखती हैं। यह राज तभी खुलता है जब पति या परिवार आर्थिक संकट में घिर जाये।

स्‍वास्‍थ्‍य से जुड़ी जानकारी भी रखती हैं राज

आचार्य चाणक्‍य कहते हैं कि महिलाएं अपने स्‍वास्‍थ्‍य से जुड़ी जानकारी भी अपने पति से छिपाकर रखती हैं। महिलाएं अपने पति को अपनी बीमारी के बारे में इसलिए नहीं बताती कि, इससे पति बेवजह परेशान होगा। बीमारी को राज रखने के कारण महिलाओं को कई बार गंभीर नुकासन उठाना पड़ता है।

(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article