अध्यात्म

Chanakya Niti: हर महिला और पुरुषों को जीवन में जरूर अपनानी चाहिए ये बातें, सफलता चूमेगी कदम

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 24, 2022, 06:07 AM IST

chanakya niti: आचार्य चाणक्य का कहना है कि कई बार इंसान कई बातों को अनदेखा कर बड़ी मुसीबत में फंस जाता है, लेकिन यह जरूरी है कि समय पर हर बात पर गौर करें और आगे का रास्ता चुनें। आचार्य की ये बातें आज भी हर इंसान की जिंदगी पर फिट हैं। इन बातों को जीवन में अपना कर हर कई परेशानियों से बच सकते हैं।

Image

आचार्य चाणक्य की इन नीतियों से सफलता चूमेगी कदम

KEY HIGHLIGHTS
  • आचार्य चाणक्य की ये नीतियां आज भी हैं सटीक
  • निरंतर कुछ नया सीखें और क्षमता के अनुसार करें काम
  • परिस्थितियों के अनुसार बदलें अपनी रणनीति

Chanakya Niti In Hindi: आचार्य चाणक्य ने अपने नीति ग्रंथ में लगभग हर विषय की सच्चाई और गहराई बताई है। आचार्य ने इंसान को हर परिस्थिति का सामना करने के लिए चेताया है। आचार्य चाणक्य का कहना है कि कई बार इंसान कई बातों को अनदेखा कर बड़ी मुसीबत में फंस जाता है, लेकिन यह जरूरी है कि समय पर हर बात पर गौर करें और आगे का रास्ता चुनें। इससे न सिर्फ आप पहले से ही सावधान हो जाएंगे, बल्कि आगे का रास्ता भी साफ नजर आएगा। ऐसा करने से कई तरह के नुकसान से बचा जा सकता है। तो चलिए जानते हैं वो कौनसी बातें हैं जो हर महिला और पुरुष को जाननी जरूरी है—

समय के अनुसार बदलें रणनीति

आचार्य चाणक्य का कहना है कि कुछ सवालों के जवाब इंसान को हमेशा पता होने चाहिए। आचार्य का कहना है कि महिला हो या पुरुष उसे हमेशा सचेत रहना चाहिए। वर्तमान में क्या चल रहा है, आस—पास कैसी परिस्थितियां बन रही हैं, इसकी जानकारी रखें। सुख और दुख के दिनों के अनुसार अपनी रणनीति बनाएं। साथ ही उसके अनुसार अपना व्यवहार और कार्य प्रणाली बदलें।

सच्चे दोस्त को जरूर पहचानें

आचार्य के अनुसार जीवन में सच्चे दोस्त का होना बेहद जरूरी है, लेकिन उससे भी आवश्यक ये जानना है कि आपका सच्चा दोस्त कौन है। कहीं जिसे आप दोस्त समझ रहे हैं वो आपका दुश्मन तो नहीं। इसलिए समय पर दोस्त की पहचान करने की कोशिश करें। दोस्तों की संख्या नहीं नीयत देखें।

कार्यस्थल और साथियों को जानें

आचार्य के अनुसार जीवन में सफल होने के लिए जरूरी है कि हम ये देखें कि जहां हम काम कर रहे हैं, वहां का माहौल कैसा है। साथ में काम करने वाले साथी कैसे हैं। इन बातों को ध्यान में रखने से आप किसी भी स्थिति का सामना करने को तैयार रहते हैं। ऐसे में सफलता मिलने की संभावनाएं भी बढ़ जाती हैं।

अपनी आय और व्यय का रखें ध्यान

सुखी जीवन का मंत्र है आय के अनुपात में कम व्यय करना। आचार्य चाणक्य ने भी इसे लेकर कहा है कि सुखी जीवन के लिए धन संचय आवश्यक है। इसलिए आय से अधिक खर्च न करें। धन को बचाएं और भविष्य को सुरक्षित करें।

अपनी प्रतिभा को पहचानें

ये सबसे जरूरी है कि हम अपनी शक्ति और प्रतिभा को पहचानें। खुद में आत्मविश्वास रखना बेहद जरूरी है। जो काम आप कर सकते हैं, उसी को हाथ में लें। लेकिन निरंतर कुछ न कुछ नया सीखने का प्रयास भी करते रहें। कामचोरी न करें और जो काम करें वो पूरे दिल से करें।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article