अध्यात्म

Chanakya Neeti: चाणक्‍य के इन खास तरीकों से हर व्‍यक्ति हो जाता सम्‍मोहित, बस रखें इन बातों का ध्‍यान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 10, 2023, 10:25 AM IST

Chanakya Neeti in Hindi: आचार्य चाणक्‍य ने अपने नीति शास्‍त्र में इंसानी स्‍वभाव के बारे में विस्‍तार से बताया है। इसके साथ ही लोगों को सम्‍मोहित करने का तरीका भी बताया है। आचार्य कहते हैं कि व्‍यक्ति का स्वभाव चाहे जैसा हो, उसे आसानी से अपने वश में किया जा सकता है। बस जरूरत होती है उसके स्‍वभाव के बारे में जानने की।

Image

आचार्य चाणक्‍य के इन आसान तरीकों से हर व्‍यक्ति होगा आपके वश में

KEY HIGHLIGHTS
  • व्‍यक्ति को सम्‍मोहित करने से पहले जानें उसका स्‍वाभाव
  • लालची व्‍यक्ति को अपने वश में करना है सबसे आसान
  • बुद्धिमान लोगों को सम्‍मोहित करने सबसे मुश्किल कार्य


Chanakya Neeti in Hindi: आचार्य चाणक्य ने नीतिशास्‍त्र में मनुष्‍य जीवन को सफल बनाने के कई व्‍यवहारिक उपाय बताए हैं। आचार्य ने मित्रता, परिवार और सफलता आदि के बारे में बताते हुए इंसानी स्वभाव के बारे में बहुत ही गहरी बातें बताई हैं। आचार्य कहते हैं कि व्‍यक्ति चाहे जिस स्वभाव का हो, उसे कोई भी आसानी से सम्‍मोहित कर सकता है। बस जरूरत होती सामने वाले व्‍यक्ति के स्‍वभाव का सही आकलन करने का। हर व्‍यक्ति लालची, क्रोधी, मूर्ख और बुद्धिमान जैसे अलग-अलग स्वभाव का होता है। ऐसे लोगों को इनके ही तरीके से सम्‍मोहित कर अपनी बातें मनवाई जा सकती है। आचार्य ने ऐसे लोगों को सम्‍मोहित करने के तरीके भी बताए हैं।

लालची व्‍यक्ति

आचार्य चाणक्‍य कहते हैं कि सबसे आसान लालची व्‍यक्ति को सम्‍मोहित करना है। ऐसे व्‍यक्ति को बगैर किसी मेहनत के अपने वश में किया जा सकता है। ऐसे लोगों को जिसके पास भी पैसे दिख जाते हैं, उसके पीछे हो लेते हैं। धन का प्रलोभन देकर ऐसे लोगों से कोई भी कार्य कराया जा सकता है। ऐसे लोगों के लिए सबकुछ धन ही होता है।

क्रोधी व्‍यक्ति

आचार्य चाणक्‍य कहते हैं कि क्रोधी स्वभाव के लोगों पर भी आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है। बस जरूरत पड़ती है इनके क्रोध को सहने की क्षमता होने की। आज के समय में कोई किसी का गुस्सा नहीं सह पाता है ऐसे में अगर आप किसी के गुस्से को झेल कर उसे शांत करने में कामयाब हो जाते हैं तो वह व्‍यक्ति धीरे-धीरे आपके वश में आ सकता है। ऐसे लोगों की सबसे बड़ी कमजोरी ही उनका क्रोध होता है।

मूर्ख व्‍यक्ति

आचार्य चाणक्‍य ने मूर्ख व्‍यक्ति को अपने वश में करने का तरीका बताते हुए कहा है कि, किसी बेवकूफ व्‍यक्ति को अपने वश में करने के लिए बस उसकी प्रशंसा करनी होगी। ऐसे लोगों में सही-गलत की पहचान करने की क्षमता नहीं होती है। ऐसे लोग अपनी प्रशंसा सुनकर आत्‍ममुग्‍ध हो जाते हैं। इनकी प्रशंसा कर कोई भी कार्य आसानी से कराया जा सकता है।

बुद्धिमान व्‍यक्ति

आचार्य चाणक्य कहते हैं कि सबसे मुश्किल कार्य बुद्धिमान लोगों को अपने वश में करना होता है। ऐसे लोग हर चीज को अपनी बुद्धिमत्ता से परखते और समझते हैं, जिसकी बाद ही किसी निर्णय पर पहुंचते हैं। ऐसे लोगों को अपनी बातों में उलझाकर मूर्ख नहीं बनाया जा सकता है। इन्‍हें सम्‍मोहित करने का एकमात्र तरीका इनके सामने सच बोलना है।

(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article