अध्यात्म

Palmistry: जिन महिलाओं के हाथ में होती हैं ये रेखाएं और चिन्‍ह, उनके छूने से पत्‍थर भी बन जाता है सोना

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 4, 2023, 09:23 PM IST

Palmistry For Female: हस्‍तरेखा शास्‍त्र में हथेली की टेड़ी-मेढ़ी रेखाओं और चिह्नों को देखकर व्‍यक्ति का स्‍वभाव, व्‍यवहार और भविष्‍य के बारे में पता लगाया जाता है। इसमें महिलाओं के हाथ की कुछ खास रेखाओं और चिह्नों का जिक्र करते हुए कहा गया है कि, जिनके हाथ में ये रेखाएं होती हैं वे बेहद सौभाग्‍यशाली होती हैं।

Image

महिलाओं के हाथ में ये रेखाएं बदल देती हैं जीवन, होती है धन वर्षा

KEY HIGHLIGHTS
  • ऐसी महिला जीवन में पाती हैं अपार धन-वैभव और सुख-समृद्धि
  • हथेली में ध्वज का निशान दिलाता है कार्य क्षेत्र में ऊंचा पद
  • भाग्‍य रेखा चंद्र पर्वत से गुरु पर्वत तक जाए तो बहुत भाग्‍यवान

Palmistry For Female in Hindi: ज्‍योतिष में हस्‍तरेखा शास्‍त्र को बहुत महत्‍व दिया गया है। इसमें हथेली की टेड़ी-मेढ़ी रेखाओं, चिह्नों, आकृतियों को देखकर व्‍यक्ति का स्‍वभाव, व्‍यवहार और भविष्‍य के बारे में पता लगाया जाता है। हस्‍तरेखाशास्‍त्र में बताया गया है कि, महिलाओं के हाथ में कुछ खास रेखाएं और चिह्नों का होना बेहद सौभाग्‍यशाली माना जाता है। जिन महिलाओं के हाथ में ऐसी रेखाएं होती हैं, वो अपने जीवन में अपार धन-वैभव और सुख-समृद्धि पाती हैं। साथ ही ऐसे महिलाएं हर क्षेत्र में सफलता हासिल कर अपने परिवार का खूब नाम रोशन करती हैं। कहा जाता है कि, इनका भाग्‍य इतना तेज होता है कि ये जिस वस्‍तु को हाथ लगाती हैं, वो सोना बन जाता है। आइये जानते हैं इन रेखाओं के बारे में।

  1. अगर किसी महिला की हथेली में ध्वज का निशान होता है तो उसे अपने जीवन में अपार लोकप्रियता मिलती है। ऐसी महिलाएं अपने कार्य क्षेत्र में ऊंचा पद पाने के साथ समाज में मान-सम्‍मान पाती है।
  2. हस्तरेखा शास्त्र में बताया गया है कि, अगर किसी लड़की या महिला के हाथ में मणिबंध के स्‍थान पर 3 स्‍पष्‍ट रेखाएं जा रही हों तो उसे बेहद भाग्‍यशाली माना जाता है। ऐसे महिलाओं के पास धन और गहने की कमी नहीं होती है। इन्‍हें हर जगह से धन मिलता है।
  3. अगर किसी महिला के हाथ में उसकी भाग्‍य रेखा चंद्र पर्वत से शुरू होकर सीधे गुरु पर्वत तक जाए तो वह बहुत भाग्‍यवान होती है। ऐसी महिला का विवाह बेहद अमीर व्‍यक्ति से होता है। ये महिलाएं अपने जीवन में हर सुख-सुविधा का लाभ उठाते हुए विलासपूर्ण जीवन जीती हैं। इन्‍हें धन-सपंदा के साथ सम्‍मान भी खूब मिलता है।
  4. हस्‍तरेखा शास्‍त्र के अनुसार, अगर किसी महिला की हथेली चमकदार, लालिमा और कोमल हो तो उस पर साक्षात मां लक्ष्‍मी की कृपा बरसती है। ऐसी महिलाओं को जीवन में अपार धन-वैभव मिलता है। ऐसी महिलाएं रानी की तरह अपना जीवन जीती हैं। इनका वैवाहिक जीवन भी खुशियों से भरा होता है।
  5. अगर किसी महिला या लड़की के बाएं हाथ में चक्र का निशान बना हो तो उसे बहुत ही सौभाग्‍यशाली माना जाता है। ऐसी महिलाओं में राज करने और नेतृत्‍व करने की शानदार क्षमता होती है। ये महिलाएं जिस भी क्षेत्र में जाती हैं, वहीं इन्‍हें ऊंचा पद और प्रतिष्‍ठा मिलती है। शासन के क्षेत्र में इनके सफल होने की प्रबल संभावना होती है। वहीं गृहिणी बनें तो परिवार को खूब मान-सम्‍मान मिलता है। ऐसी महिलाएं हर परेशानी का हल चुटकियों में कर देती हैं। ये परिवार के लिए बहुत भाग्‍यशाली साबित होती हैं।

(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article