अध्यात्म

Chanakya Niti For Money: बनना चाहते हैं धनवान तो चाणक्‍य के इन बातों का रखें ध्‍यान, मिलेगी सफलता

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 18, 2023, 08:37 PM IST

Chanakya Niti in Hindi: आचार्य चाणक्य ने धन को बुरे दौर का सबसे अच्‍छा मित्र बताते हुए इसके महत्‍व के बारे में भी बताया है। आचार्य कहते हैं कि जो लोग धन का सम्‍मान और संरक्षण करते है, उन्‍हें के पास धन रूकता है। ऐसे लोग ही आगे चल कर धनवान बनते हैं। आचार्य कहते हैं कि धनवान बनने के लिए लोगों को धन के महत्‍व को जरूर समझना चाहिए।

Image

धन के लिए चाणक्‍य नीति

KEY HIGHLIGHTS
  • धन का करेंगे सम्‍मान तो यह भी बुरे वक्‍त निभाएगा आपका साथ
  • धनवान बनने के लिए धन का संरक्षण करना है बहुत जरूरी
  • धन खर्च करने से पहले लोगों को कई बार सोचना चाहिए


Chanakya Niti in Hindi: आचार्य चाणक्य अपने नीति शास्‍त्र से लोगों का मार्गदर्शन करते हुए जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। आचार्य ने इसमें सफलता के कई ऐसे सूत्र बताएं हैं, जिसका पालन कर कोई भी व्‍यक्ति अपने जीवन को सफल बना सकता है। चाणक्‍य कहते हैं कि जीवन को सुखमय और बेहतर बनाने के लिए सबसे अधिक जरूरत धन की पड़ती है। धन के बगैर जीवन को आसान नहीं बनाया जा सकता है। किसी भी मुश्किल समय में सबसे बड़ा साथी धन ही होता है। आचार्य कहते हैं कि धन तो सभी को मिलता है, लेकिन रूकता उसी के पास है, जो इन खास बातों का ध्‍यान रखते हैं।

धन के साथ आता है आत्‍मविश्‍वास और अहंकार

आचार्य चाणक्य धन को जीवन का सबसे आवश्यक साधन बताते हुए कहते हैं कि इसके माध्‍यम से हर व्‍यक्ति अपने जीवन को बेहतर बना सुख-सुविधाओं का भोग कर सकता है। जिस भी व्‍यक्ति के पास में धन होता है उसका आत्मविश्वास बढ़ जाता है। इसके साथ ही अहंकार भी आता है। जो लोग धन के महत्‍व को समझते हुए आत्‍मविश्‍वास और अहंकार के बीच फर्क कर पाते हैं, उनके पास ही धन ठहरता है। आचार्य कहते हैं कि कई ऐसे लोग होते हैं जो अहंकार में आकर धन के साथ अपना जीवन भी बर्बाद कर लेते हैं।

धन खर्च करने से पहले कई बार सोचें

आचार्य चाणक्‍य कहते हैं कि व्‍यक्ति कितना भी धनवान क्‍यों न हो, लेकिन उसे अपने धन को खर्च करने से पहले कई बार सोचना चाहिए। जो लोग अपने धन को खर्च करते समय स्थिति और परिस्थिति का अच्‍छे से मूल्‍यांकन करते हैं, उनके पास ही धन रूकता है। वहीं, जो लोग बगैर सोचे-समझे अपने धन को खर्च करते रहते हैं, वे जल्‍द ही कंगाल होने लगते हैं। ऐसे लोग कई तरह के परेशानियों में घिर जाते हैं। इसलिए, धन का व्यय करने से हर व्‍यक्ति को जरूर सोचना चाहिए।

मुश्किल समय का सबसे अच्‍छा मित्र

चाणक्‍य कहते हैं कि जीवन को आसान बनाने में धन सबसे महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसलिए धन का बचत करना बहुत जरूरी है। जो लोग मुश्किल समय के लिए धन की बचत नहीं करते वे परेशानियों में घिर जाते हैं। धन बुरे वक्त में व्‍यक्ति का सबसे अच्‍छा मित्र होता है। इसलिए इससे मित्रता कर इसे संभालकर रखना चाहिए। जिनके पास धन जैसा मित्र होता है, उनके जीवन में मुश्किल समय ज्‍यादा देर तक नहीं टिकता है। ऐसे लोग धन की मदद से हर बाधा को दूर कर देते हैं।

(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article