अध्यात्म

आज 11 फरवरी, प्रॉमिस डे का लव होरोस्कोप: वैलेंटाइन वीक के चौथे दिन इन लवर्स का टूटेगा वादा, जानें किन्हें मिलेगा 'जीवनभर का साथ'

Aaj Ka Love Rashifal- 11 February 2026 (आज का लव राशिफल): आज वेलेंटाइन वीक का पांचवा दिन है और आज के दिन किस राशि को जीवनभर प्यार का वादा और साथ मिलने वाला है, ये आप यहां से जान सकते हैं। यहां 11 फरवरी 2026 का लव राशिफल पढ़ें।

love rashifal, 11 feb 2026 love rashifal, promise day love horoscope

लव राशिफल 11 फरवरी 2026 (pc: canva)

Aaj Ka Love Rashifal- 11 February 2026 (आज का लव राशिफल): प्रेम अपरिभाषित है। यह अमर है। शाश्वत है। सत्य है। अनुभवजन्य व स्वतंत्र है। प्रेम वासनात्मक नहीं होता। वह आध्यात्मिक होता है। प्रेम के पुष्प मन से पल्लवित होते हैं, चन्द्रमा मन व प्रेम के सौंदर्य का कारक ग्रह है। यह दैहिक आकर्षण नहीं वरन मन का मिलन है।प्रेम अनन्त है।सीमाओं से परे है।शुक्र प्रेम का कारक ग्रह है। शुक्र व चन्द्रमा गोचर के आधार पर ही प्रेम राशिफल लिखना चाहिए। शुक्र प्रेम में आकर्षण की वृद्धि करता है जिससे प्रेमी हमेशा खूबसूरत दिखना चाहता है। शुक्र श्रृंगार का ग्रह है। गीत व संगीत में चिंतन, मनन व नव सृजन का ग्रह है। चन्द्रमा वृश्चिक में गोचर कर रहे हैं। प्रेम वृहद है। गोपियों का भगवान कृष्ण के प्रति प्रेम आत्मा व परमात्मा का मिलन है। कृष्ण के किनारे नृत्य करती गोपियाँ भगवान पूर्ण ब्रम्ह कृष्ण के किनारे नाचती पुण्य आत्माएं कृष्ण के प्रेम में पूर्ण समर्पित हैं। कृष्ण पूर्णावतार हैं। उनके भक्त ऊधो भी हैं लेकिन उनको गोपिकाएं सिखाती हैं, ऊधो मन न भए दस बीस;एक हुतो सो गयो श्याम संग को अवराधे ईस। मन तो हमारा एक है वह सिर्फ व सिर्फ श्याम संग है, यह प्रेम है। शुक्र का बहुत बड़ा रोल है ।शुक्र को बेहतर करें।मन को निर्मल व निष्कपट रखें। मन सुंदर तो तन सुंदर।सुगंध व इत्र शुक्र को प्रिय है।हीरा शुक्र का रत्न है।सुंदर संगीत व सौंदर्य पूर्वक रहना शुक्र ग्रह की शुभता को बढ़ाता है।

प्रेम राशिफल फरवरी 11 फरवरी 2026-

मेष- प्रेम में समर्पण ही सब कुछ है।आत्मा का कारक ग्रह सूर्य दशम व मन का कारक ग्रह चन्द्रमा अष्टम है। शुक्र रोमांटिक बिहैव देता है। लव लाइफ अच्छी रहेगी। प्रेम जीवन का पथ पुष्पों व कंटकों भरा भी होता है।किसी सुंदर आयोजन में जाएंगे।प्रेमी को गोल्डन रिंग गिफ्ट करें।

वृष- चन्द्रमा व गुरु अनुकूल हैं।शुक्र प्रेम कविताएं लिखवाता है।चन्द्रमा मन का कारक ग्रह होकर काव्य सृजन देता है। सप्तम चन्द्रमा लव लाइफ के लिए शुभ है। चन्द्रमा व शुक्र का प्रभाव लव लाइफ को यादगार कर देगा।लव पार्टनर को गोल्डन रिंग व खूबसूरत पेंटिंग गिफ़्ट करें।

मिथुन- चन्द्रमा मन को प्रेम की तरफ खींचेगा।बुध तथा चन्द्रमा लव लाइफ को बेहतर करेंगे। शुक्र प्रेम की अभिव्यक्ति कराएगा। प्रेम की अभिव्यक्ति में सफलता मिलेगी ।खष्ठम भाव का चन्द्रमा बहुत बेहतर नहीं होता है।छुप छुप के मिलने का समय अब समाप्त होता है।प्रेम संबंध अब विवाह में परिणीत हो सकता है।लव पार्टनर को चांदी का पेन व डायरी गिफ्ट करें।

कर्क - गुरु व्यय भाव में तथा चन्द्रमा पँचम शुभ है।शुक्र फिजिकल अट्रेक्शन देता है। खूबसूरत स्मृतियों को संजोकर रखें।शुक्र गोचर मङ्गलमय है। शुक्र प्रेम को सफल करके इसकी परिणति विवाह में करेंगे।लव लाइफ में माधुर्यता बनी रहेगी।प्रेमी को गोल्डन रिंग उपहार में दे सकते हैं।घर पर विवाह की बात करें।

सिंह- चन्द्रमा चतुर्थ व गुरु एकादश शुभ है।बहुत ज्यादा इमोशन से बचें। शुक्र व चन्द्रमा लव लाइफ को लेकर खुशी दे सकते है । सूर्य राशि स्वामी होकर खष्ठम है। रोमांटिक यात्रा हो सकती है।प्रेमी को सुखद जर्नी कराएं।असत्य मत बोलें। यात्रा करें।प्रेमी को खूबसूरत इत्र व हीरे का कोई आभूषण गिफ्ट करें।

कन्या- शुक्र अनुकूल है।तृतीय चन्द्रमा मन को प्रेम की तरफ मोड़ेंगे। दशम गुरु प्रेम में सुंदर अविस्मरणीय पल देंगे। बुध लव लाइफ में अनुकूल रहकर कई सुखद पल दिलाएंगे। घूमने व स्वादिष्ट भोजन का सुख प्राप्त हो सकता है।लव पार्टनर को गुलाबों का गुलदस्ता व इत्र उपहार में दे सकते हैं।

तुला- राशि स्वामी शुक्र शुभ है। चन्द्रमा द्वितीय मन को रोमांटिक बनाता है। गुरु भाग्य भाव में है।इस राशि का स्वामी शुक्र वैभव व चन्द्रमा प्रेम में रोमांस व बुध गीत-संगीत का कारक ग्रह होकर मन को प्रेम की डोर में बांधे रखता है। राहु गोचर बहुत बेहतर नहीं है।वाणी दोष सम्भावित है। हर पल का एन्जॉय कर सकते हैं।शुक्र इस राशि का स्वामी होकर मित्र बुध के साथ प्रेम विवाह के सपोर्ट में है।प्रेमी को खूबसूरत पेंटिंग गिफ्ट करें।

वृश्चिक- गुरु अष्टम व शनि पँचम है। चन्द्रमा इसी राशि में रहेंगे। लव लाइफ को लेकर खुशी रहेगी। बुध अनुकूल रहेगा।शुक्र व बुध का प्रभाव प्रेम की अभिव्यक्ति के लिए बहुत ही शुभ है।प्रेम के उपहार को दिल से स्वीकार करें।मीठी वाणी का प्रयोग करें।प्रेमी को कोई स्वर्ण आभूषण गिफ्ट करें।

धनु- प्रेम जीवन सफल रहेगा। शुक्र आकर्षण देता है। बुध प्रेम की अभिव्यक्ति के लिए शुभ है। राशि स्वामी गुरु सप्तम व चन्द्रमा व्यय भाव में होकर प्रेम जीवन को नव उत्कर्ष देगा।चन्द्रमा मन को चंचल बनाएगा।गुरु गोचर भी प्रेम बढ़ाता है प्रेमी को डायमंड रिंग गिफ्ट दें।घर पर विवाह की बात कर सकते हैं।

मकर- खष्ठम गुरु ,शनि तृतीय व चन्द्रमा एकादश हैं।लव लाइफ को लेकर खुशी रहेगी।शुक्र प्रेम में सफल करता है व उसकी परिणति विवाह में करवाता है।आज का दिन घर पर विवाह की बात करने के लिए शुभ है।सुंदर यात्रा कर सकते हैं।प्रेमी को सुगंधित परफ्यूम व पेंटिंग गिफ्ट करें।

कुंभ- दशम चन्द्रमा मङ्गलमय है। बुध तथा शुक्र लव लाइफ में प्रेम की अभिव्यक्ति के लिए शुभ हैं।प्रेम जीवन सफल होगा।प्रेमी को खूबसूरत पेंटिंग गिफ्ट करे। बुध व शुक्र संगीत का सानन्द देता है।भक्ति व प्रेम में संगीत आवश्यक है। प्रेम की परिपूर्णता को प्राप्त करके जल्द विवाह में सफल हो जाएगा।प्रेम पथ पर छोटे मोटे कष्टों से निपटना सीखें।

मीन- प्रेम जीवन सुंदर रहेगा। शनि इसी राशि में रहकर प्रेम के थोड़ा संघर्ष दे रहे हैं। चन्द्रमा भाग्य भाव में हैं। नवम चन्द्रमा सुंदर प्रेम जीवन देता है। जो युवा किसी से प्रेम करते हैं बुध उनको प्रेम की अभिव्यक्ति देगा। प्रेमी को कोई स्वर्ण आभूषण गिफ्ट कर सकते हैं।सुगंधित इत्र एक दूसरे को उपहार स्वरूप दें।

जानिए मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों का वार्षिक राशिफल। पढ़ें हिंदी में अध्यात्म से जुड़ी सभी छोटी बड़ी न्यूज़ और ताजा समाचार के लिए जुड़े रहें टाइम्स नाउ नवभारत से|

सुजीत जी महाराज
सुजीत जी महाराज author

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़... और देखें

End of Article