अध्यात्म

आज क्या है 28 जनवरी 2026 को, जानें आज कौन सा व्रत रखा जाएगा

Aaj Kya hai 28 January 2026 (Is Ekadashi Today), क्या आज एकादशी है : पंचांग के अनुसार आज माघ मास के शुक्ल पक्ष की ग्यारस तिथि है। आगे जानें कि क्या आज ही एकादशी मनाई जा रही है, क्या जया एकादशी का व्रत आज है। साथ ही जानें कि क्या आज कौन सा व्रत या त्योहार रहेगा। इन सभी सवालों की सटीक जानकारी आपको इस लेख में बता रहे हैं।

aaj ekadashi hai kya 28 january 2026, january 2026 ekadashi

आज क्या है 28 जनवरी 2026 को

Aaj Kya hai 28 January 2026 (Is Ekadashi Today): पंचांग के अनुसार आज यानी 28 जनवरी 2026, दिन बुधवार का उदय माघ शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि के साथ हो रहा है। आज भगवान गणेश की पूजा का दिन है। बुधवार का दिन भगवान गणेश और बुध ग्रह को समर्पित माना जाता है। यह दिन बुद्धि, वाणी, व्यापार, पढ़ाई और निर्णय क्षमता से जुड़ा होता है। सही उपाय करने से जीवन में रुकावटें दूर होती हैं। वहीं बुधवार को हरे रंग के वस्त्र पहनना या हरी चीजों का उपयोग करना शुभ माना जाता है। यह बुध ग्रह को मजबूत करता है और सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाता है। आगे देखें कि आज एकादशी भी है क्या।

आज क्या है 28 जनवरी 2026 को

28 जनवरी 2026, बुधवार का दिन है। हिंदू पंचांग के अनुसार आज एकादशी नहीं है। दरअसल, एकादशी तिथि आज शाम 4:35 बजे से आरंभ हो रही है, इसलिए शास्त्रीय नियमों के अनुसार जया एकादशी का व्रत कल यानी 29 जनवरी 2026 को रखा जाएगा।

हिंदू धर्म में व्रत-तिथियों का निर्धारण सूर्योदय के आधार पर किया जाता है, इसलिए जिस दिन सूर्योदय के समय एकादशी तिथि होती है, उसी दिन व्रत मान्य होता है।

28 जनवरी 2026 को कौन सी तिथि है

आज 28 जनवरी 2026 को दिन में माघ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है। चूंकि एकादशी तिथि सूर्यास्त से पहले यानी शाम 4:35 बजे शुरू हो रही है, इसलिए आज केवल दशमी मानी जाएगी और व्रत का विधान नहीं होगा।

आज 28 जनवरी 2026 को चावल खा सकते हैं क्या

आज 28 जनवरी 2026, बुधवार को चावल खा सकते हैं। आज दिन में दशमी तिथि है। एकादशी तिथि शाम 4:35 बजे से शुरू हो रही है। शास्त्रों के अनुसार एकादशी का व्रत उसी दिन माना जाता है, जिस दिन सूर्योदय के समय एकादशी हो। इसलिए असज एकादशी नहीं है और चावल खाए जा सकते हैं।

जया एकादशी कब मनाई जाएगी 2026 में

जया एकादशी का व्रत 29 जनवरी 2026, गुरुवार को रखा जाएगा। कल सूर्योदय के समय एकादशी तिथि रहेगी, इसलिए यही दिन व्रत, पूजा और पारण से जुड़ी सभी धार्मिक क्रियाओं के लिए मान्य होगा।

जया एकादशी का धार्मिक महत्व

जया एकादशी भगवान विष्णु को समर्पित मानी जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस एकादशी का व्रत रखने से पापों का नाश, भय से मुक्ति और मोक्ष की प्राप्ति होती है। कहा जाता है कि यह एकादशी विशेष रूप से प्रेत बाधा और नकारात्मक ऊर्जाओं से रक्षा करती है।

एकादशी पर क्या नहीं करना चाहिए?

  • चावल और इससे बनी चीजों का सेवन न करें
  • तामसिक भोजन से दूर रहें
  • झूठ, क्रोध और नकारात्मकता से बचें
  • बाल और नाखून काटने से परहेज करें

28 जनवरी 2026 को एकादशी नहीं है, बल्कि आज दशमी तिथि है। जया एकादशी का व्रत कल 29 जनवरी को रखा जाएगा। व्रत करने वाले श्रद्धालु आज से ही मन, वचन और कर्म से शुद्धता बनाए रखें, ताकि कल का व्रत पूर्ण फलदायी हो।

जानिए मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों का वार्षिक राशिफल। पढ़ें हिंदी में अध्यात्म से जुड़ी सभी छोटी बड़ी न्यूज़ और ताजा समाचार के लिए जुड़े रहें टाइम्स नाउ नवभारत से|

मेधा चावला
मेधा चावला author

मेधा चावला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर एसोसिएट एडिटर हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन की लीड हैं। लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 20 वर्षों का अनुभव रखने वा... और देखें

End of Article