अध्यात्म

आज 25 नवंबर को क्या है, आज कौन सा त्योहार है, आज का मंगलवार क्यों महत्वपूर्ण है

aaj kya hai 25 november 2025 (What is Special Today): आज मंगलवार का दिन है और मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है। आज के दिन अयोध्या में राम मंदिर पर ध्वजारोहण होगा। मंगलवार का दिन हनुमान भक्तों के लिए भी खास है। जानें विस्तार से।

Image

आज 25 नवंबर 2025 को क्या है (Pic: Pinterest)

Aaj kya hai 25 november 2025 (What is Special Today): 25 नवंबर 2025 को मंगलवार का दिन है। पंचांग के अनुसार, इस दिन मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है। इसे विवाह पंचमी भी कहते हैं। मान्यता है कि इस दिन भगवान राम और देवी सीता का विवाह हुआ था। इस वजह से राम भक्तों और सनातन धर्म में इस तिथि को बेहद शुभ और पावन माना जाता है। आज के दिन ही अयोध्या में राम मंदिर पर ध्वजारोहण का कार्यक्रम भी हो रहा है।

25 नवंबर 2025 को है विवाह पंचमी

इस साल मार्गशीर्ष शुक्ल पंचमी की शुरुआत 24 नवंबर के दिन रात 9 बजकर 22 मिनट पर होगी और 25 नवंबर को रात 10 बजकर 56 मिनट पर तिथि समाप्त हो जाएगी। ऐसे में उदयातिथि के अनुसार, 25 नवंबर को विवाह पंचमी मनाया जाएगा। कहते हैं कि इस दिन राम जी और माता सीता शादी के बंधन में बंधे थे। विवाह पंचमी का दिन भगवान राम और माता सीता की पूजा करने का विधान है। इस दिन इनकी पूजा करने से वैवाहिक जीवन की परेशानियां दूर हो जाती हैं।

25 नवंबर 2025 को अयोध्या में राम मंदिर पर ध्वजारोहण

25 नवंबर 2025 यानी मंगलवार के दिन राम मंदिर में धर्म ध्वजारोहण हो रहा है। इसका मतलब है कि इस दिन राम मंदिर के शिखर पर केसरिया रंग का ध्वज फहराया जाएगा। ये ध्वज राम मंदिर की पूर्णता का प्रतीक होगा। अयोध्या के श्रीराम मंदिर में ध्वजारोहण अभिजीत मुहूर्त में होगा। अभिजीत मुहूर्त को सभी शुभ मुहूर्तों में सर्वोत्तम माना जाता है और 25 नवंबर को अभिजित मुहूर्त 11 बजकर 52 मिनट से लेकर 12 बजकर 35 मिनट तक होगा। यानी ध्वजारोहण के लिए पूरे 43 मिनट का समय मिल रहा है।

आज 25 नवंबर 2025 के शुभ मुहूर्त

ब्रह्म मुहूर्त- 05:04 AM to 05:58 AM

अभिजित मुहूर्त- 11:47 AM to 12:29 PM

विजय मुहूर्त- 01:53 PM to 02:36 PM

गोधूलि मुहूर्त- 05:22 PM to 05:49 PM

अमृत काल- 05:00 PM to 06:45 PM

निशिता मुहूर्त- 11:42 PM to 12:35 AM, Nov 26

रवि योग- 11:57 PM to 06:53 AM, Nov 26

हनुमान भक्तों के लिए विशेष दिन

25 नवंबर 2025 को मंगलवार का दिन है और इसे हनुमान भक्तों के लिए विशेष माना जाता है। हनुमान जी श्री राम के अनन्य भक्त थे। मंगलवार को इसी दिन अयोध्या में राम मंदिर पर ध्वजारोहण हो रहा है जिससे इस दिन और तिथि का महत्व और बढ़ गया है।

बांके बिहारी का प्राकट्य उत्सव

इसी के साथ आज वृंदावन में बांके बिहारी का प्राकट्य उत्सव भी मनाया जा रहा है। इस अवसर पर सुबह लगभग 4 बजे से पंचामृत से महाभिषेक का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। उसके बाद सुबह 9 बजे एक भव्य शोभायात्रा निधिवन से मंदिर तक निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेंगे। मंदिर व निधिवन परिसर को फूलों-सजावट से सजाया गया है।

Medha Chawla
मेधा चावलाauthor

मेधा चावला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर एसोसिएट एडिटर हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन की लीड हैं। लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 20 वर्षों का अनुभव रखने वाली मेधा की विशेषज्ञता हेल्थ, वेलनेस, फिटनेस, मेंटल हेल्थ, डेली लाइफ इम्प्रूवमेंट, ह्यूमन-इंटरेस्ट फीचर्स और रिसर्च-बेस्ड स्टोरीज तक फैली है। उनकी लेखन शैली पाठकों को जटिल स्वास्थ्य और जीवनशैली संबंधी विषयों को आसान, समझने योग्य और व्यवहारिक रूप में प्रस्तुत करती है, जिससे उनका कंटेंट व्यापक पाठक समूह से जुड़ता है। अबतक 30,000 से अधिक कंटेंट पीस लिख चुकी मेधा की कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड सेट कर चुकी हैं।

और पढ़ें
End of Article