अध्यात्म

आज क्या है 23 जनवरी 2026 को, आज कौन सा व्रत है, क्या आज बसंत पंचमी है, देखें आज की शुभ तिथि

Aaj Kya hai 23 January 2026 (Is Basant Panchami Today), क्या आज सरस्वती पूजा है : पंचांग के अनुसार आज माघ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है। आगे जानें कि क्या आज ही बसंत पंचमी मनाई जा रही है, क्या सरस्वती पूजा आज है। साथ ही जानें कि क्या आज कौन सा त्योहार रहेगा। इन सभी सवालों की सटीक जानकारी आपको इस लेख में बता रहे हैं।

Image

आज क्या है 23 जनवरी 2026 को (Pic: Canva)

Aaj Kya hai 23 January 2026 (Is Basant Panchami Today), क्या आज सरस्वती पूजा है: आज अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार, 23 जनवरी 2026 की तारीख है और शुक्रवार का दिन है। यह दिन वैभव और धन की देवी मां लक्ष्मी का शुभ दिन माना जाता है। इसी के साथ पंचांग के अनुसार आज माघ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है यानी माघ अमावस्या के बाद पंचमी तिथि चल रही है। यानी आज की शुभ तिथि माघ शुक्ल पक्ष की पंचमी है। आगे जानें कि आज क्या है, क्या आज बसंत पंचमी है, क्या आज सरस्वती पूजा होगी।

आज क्या है 23 जनवरी 2026

आज 23 जनवरी 2026 को शुक्रवार के दिन बसंत पंचमी का महापर्व मनाया जा रहा है। यह हिंदू धर्म में एक महत्वपूर्ण पारंपरिक त्योहार है, जो बसंत ऋतु (वसंत का आगमन) का प्रतीक है और देवी सरस्वती को समर्पित है।

क्या आज बसंत पंचमी है 23 जनवरी 2026 को

हां, तिथि के अनुसार आज 23 जनवरी 2026 को बसंत पंचमी है। बसंत पंचमी 2026 की तिथि 23 जनवरी 2026 को 02:28 am से आरंभ होकर 24 जनवरी 2026 को 01:46 am तक रहेगी। इस तरह 23 जनवरी को पूरा दिन पंचमी तिथि रहेगी।

क्या आज 23 जनवरी 2026 को सरस्वती पूजा है

बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती की पूजा की जाती है और इस पर्व को सरस्वती पूजा के तौर पर मनाया भी जाता है। बसंत पंचमी 2026 का पूजा का शुभ मुहूर्त 23 जनवरी को सुबह 07:15 AM से लेकर 12:50 PM के बीच का रहेगा। इस तरह आज बसंत पंचमी पर मां सरस्वती की पूजा के लिए 5 घंटे 36 मिनट का शुभ समय मिलेगा।

बसंत पंचमी पर मां सरस्वती की पूजा क्यों करते हैं

मान्यता है कि बसंत पंचमी के दिन ही मां सरस्वती का प्राकट्य हुआ था। इसलिए इस तिथि पर उनकी आराधना से बुद्धि और विद्या में वृद्धि होती है। वहीं बसंत ऋतु प्रकृति में नई ऊर्जा, सृजन और उल्लास लाती है। मां सरस्वती भी रचनात्मकता और सृजन की देवी हैं, इसलिए बसंत पंचमी उनके पूजन का विशेष दिन माना गया है। इन कारणों से इस दिन विद्यारंभ, संगीत अभ्यास, लेखन-पठन की शुरुआत को अत्यंत शुभ माना जाता है। विद्यार्थी विशेष रूप से मां सरस्वती से एकाग्रता और सफलता का आशीर्वाद मांगते हैं। भारत में प्राचीन काल से गुरुकुलों, विद्यालयों और घरों में बसंत पंचमी पर सरस्वती पूजा की परंपरा रही है, जो आज भी श्रद्धा से निभाई जाती है।

आज 23 जनवरी 2026 को कौन सी नवरात्रि है

इन दिनों माघ मास के गुप्त नवरात्रि चल रहे हैं। आज पांचवां गुप्त नवरात्रि है जिसमें मां छिन्नमस्ता की पूजा होगी। वे कुंडलिनी शक्ति की प्रतीक मानी जाती हैं। वे कामदेव और रति के ऊपर खड़ी दिखाई देती हैं, जो यह दर्शाता है कि वासना पर नियंत्रण और ऊर्जा का रूपांतरण आवश्यक है। तांत्रिक परंपरा में उनका विशेष महत्व है। भय, बाधा और शत्रु नाश के लिए मां के इस रूप की पूजा की जाती है।

आज 23 जनवरी 2026 को वैभव लक्ष्मी व्रत

आज 23 जनवरी 2026 को शुक्रवार होने के नाते मां लक्ष्मी का दिन भी है। आज कई भक्त वैभव लक्ष्मी का व्रत भी रखेंगे। मान्यता है कि शुक्रवार को श्रद्धा से की गई लक्ष्मी पूजा से धन, सुख और समृद्धि की प्राप्ति होती है।

Medha Chawla
मेधा चावलाauthor

मेधा चावला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर एसोसिएट एडिटर हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन की लीड हैं। लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 20 वर्षों का अनुभव रखने वाली मेधा की विशेषज्ञता हेल्थ, वेलनेस, फिटनेस, मेंटल हेल्थ, डेली लाइफ इम्प्रूवमेंट, ह्यूमन-इंटरेस्ट फीचर्स और रिसर्च-बेस्ड स्टोरीज तक फैली है। उनकी लेखन शैली पाठकों को जटिल स्वास्थ्य और जीवनशैली संबंधी विषयों को आसान, समझने योग्य और व्यवहारिक रूप में प्रस्तुत करती है, जिससे उनका कंटेंट व्यापक पाठक समूह से जुड़ता है। अबतक 30,000 से अधिक कंटेंट पीस लिख चुकी मेधा की कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड सेट कर चुकी हैं।

और पढ़ें
End of Article