Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग) 6 February 2026: 6 फरवरी 2026, शुक्रवार का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। आज फाल्गुन माह (पूर्णिमांत) के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि है। शुक्रवार होने के कारण आज का दिन माता लक्ष्मी और शुक्र ग्रह की पूजा के लिए शुभ माना जाता है। चंद्रमा कन्या राशि में स्थित रहेंगे। आइए जानते हैं 6 फरवरी 2026 के दिन का शुभ और अशुभ काल का क्या समय रहेगा?
सूर्योदय एवं चन्द्रोदय
6 फरवरी को सूर्य का उदय सुबह 07:06 बजे और सूर्यास्त शाम 06:04 बजे होगा। चंद्रमा का उदय रात 10:31 बजे और चन्द्रास्त अगले दिन सुबह 09:34 बजे होगा।
आज का पंचांग
आज कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि रहेगी, जो 7 फरवरी की रात 01:18 बजे तक मान्य होगी। इसके बाद कृष्ण षष्ठी तिथि आरंभ हो जाएगी। नक्षत्र के रूप में हस्त नक्षत्र 7 फरवरी की रात 12:23 बजे तक रहेगा, इसके बाद चित्रा नक्षत्र आरंभ होगा। योग की बात करें तो धृति योग रात 11:37 बजे तक रहेगा, इसके बाद शूल योग लगेगा। करण के अनुसार कौलव करण दोपहर 12:45 बजे तक रहेगा, इसके बाद तैतिल करण रहेगा, जो 7 फरवरी की रात 01:18 बजे तक प्रभावी रहेगा। इसके बाद गर करण आरंभ होगा।
वार एवं पक्ष
आज का दिन शुक्रवार है और कृष्ण पक्ष चल रहा है। शुक्रवार का दिन सुख, वैभव, कला, सौंदर्य और दाम्पत्य जीवन से जुड़े कार्यों के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है।
चन्द्र मास, सम्वत एवं संवत्सर
आज विक्रम सम्वत 2082 (कालयुक्त), शक सम्वत 1947 (विश्वावसु) और गुजराती सम्वत 2082 (पिंगल) रहेगा। चन्द्र मास के अनुसार फाल्गुन मास (पूर्णिमांत) और माघ मास (अमांत) मान्य रहेगा।
राशि तथा नक्षत्र
आज चंद्रमा कन्या राशि में स्थित रहेंगे। सूर्य मकर राशि में रहेंगे। सूर्य का नक्षत्र दिन में श्रवण रहेगा, जो दोपहर 02:10 बजे के बाद धनिष्ठा नक्षत्र में प्रवेश करेगा। चंद्र नक्षत्र दिन में हस्त और देर रात चित्रा रहेगा।
ऋतु तथा अयन
आज शिशिर ऋतु रहेगी और उत्तरायण का प्रभाव बना रहेगा। दिनमान लगभग 10 घंटे 57 मिनट और रात्रिमान करीब 13 घंटे 01 मिनट रहेगा। मध्याह्न काल दोपहर 12:35 बजे माना गया है।
6 फरवरी के दिन का शुभ समय
ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 05:22 से 06:14 तक
प्रातः सन्ध्या: सुबह 05:48 से 07:06 तक
अभिजित मुहूर्त: 12:13 से 12:57 तक
विजय मुहूर्त: 02:25 से 03:09 तक
गोधूलि मुहूर्त: 06:02 से 06:28 तक
सायाह्न सन्ध्या: 06:04 से 07:22 तक
अमृत काल: 06:02 से 07:44 तक
निशिता मुहूर्त: 12:09 से 01:01 तक (7 फरवरी)
6 फरवरी के दिन का अशुभ समय
राहुकाल: 11:13 से 12:35 तक
यमगण्ड: 03:20 से 04:42 तक
गुलिक काल: 08:29 से 09:51 तक
दुर्मुहूर्त: 09:18 से 10:02 तक
वर्ज्य काल: 07:51 से 09:33 तक एवं 12:57 से 01:41 तक
बाण: चोर बाण – 7 फरवरी सुबह 05:58 बजे से पूरी रात तक
आनन्दादि एवं तमिल योग
आज आनन्दादि योग – अमृत 7 फरवरी की रात 12:23 बजे तक रहेगा, जिसे शुभ माना गया है। इसके बाद मुसल योग लगेगा। तमिल योग के अनुसार आज भी अमृत योग रात 12:23 बजे तक प्रभावी रहेगा, इसके बाद मरण योग माना गया है।
जीवनम एवं नेत्रम
आज का जीवनम – दिन में निर्जीव (02:10 बजे तक) रहेगा, इसके बाद पूर्ण जीवन प्रभावी रहेगा।
नेत्रम – दो नेत्र माने गए हैं।
निवास और शूल
आज होमाहुति गुरु की रहेगी, जो दोपहर 02:10 बजे तक प्रभावी रहेगी। इसके बाद मंगल की होमाहुति मानी गई है। दिशा शूल पश्चिम दिशा में माना गया है। चन्द्र वास दक्षिण दिशा में रहेगा। राहु वास दक्षिण-पूर्व दिशा में माना गया है। शिववास के अनुसार भगवान शिव आज नन्दी पर विराजमान रहेंगे, जो 7 फरवरी की रात 01:18 बजे तक रहेगा। कुम्भ चक्र के अनुसार आज गर्भ अवस्था मानी गई है।
डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी पंचांग एवं धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है। यह केवल सामान्य सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।
